अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया आंदोलन पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ug परिक्षा का परिक्षा परिणाम जारी हुआ, परिणाम विद्यार्थी के अपेक्षा अनुसार नहीं आया, विद्यार्थियों का मानना है की परिक्षा के उत्तर पुस्तिका जांच में त्रुटियां हुई । विद्यार्थियों की यह मांग हैं की पुनः उनके उत्तर पुस्तिका की जांच हो। क्योंकि पुर्व में भी विश्वविद्यालय से यह त्रुटि हुई हैं।
महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द , बद्रीप्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जैसे अनेकों महाविद्यालओ के यूजी के छात्रा आंदोलन में आए आंदोलन में फर्जी रजिस्टर, रजिस्टर महोदय इस्तीफा दो जैसे नारे भी लगे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के तीनों दरवाजों में आंदोलन तीन घंटों तक चला जिसके बाद विश्विद्यालय के कुलपति सचितानंद शुक्ला द्वारा सभी विद्यार्थियों से मिलकर संवाद करते हुवे सभी पेपर को पुनः जांच करें की हमारी मांग को माना ओर जो विद्यार्थी अपनी शिकायत लेकर आए थे उनकी उत्तर पुस्तिका पुनः जांच करने का आदेश दिया आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अनंत , रायपुर महानगर मंत्री प्रथम फुटाने ने किया।
