Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कैट के प्रदेश कार्यालय में दानवीर  भामाशाह की जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप हर्षोल्लास से मनाया गया* *देश में संकट के समय व्यापारी ही सहयोग करता है, हर व्यापारी भामाशाह से कम नहीं है – पुरेन्द्रर मिश्रा*
  • छत्तीसगढ़

कैट के प्रदेश कार्यालय में दानवीर  भामाशाह की जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप हर्षोल्लास से मनाया गया* *देश में संकट के समय व्यापारी ही सहयोग करता है, हर व्यापारी भामाशाह से कम नहीं है – पुरेन्द्रर मिश्रा*

Purushottam Manhare July 5, 2024

 

*करोना काल में हम सभी व्यापारियों ने अपने देश के लिए जो सहयोग किया, उस दौर को याद करते हुए, आज मुझे हर एक व्यापारी मे दानवीर श्री भामाशाह नजर आता है – अमर पारवानी*
*सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) भारत सरकार की एक योजना है, जो व्यापारियों 2 करोड रूपये एवं उद्योगपतियों को 5 करोड़ रूपये तक बिना किसी गांरटी की लोन प्रदान करती हैं – रंजन कुमार सिंह*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि 28 जून को दानवीर श्री भामाशाह जी की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में हर्षोल्लास मनाया जाता है। इसी कड़ी में कैट 28 जून को कैट के प्रदेश कार्यालय में शाम 4ः00 बजे दानवीर श्री भामाशाह जी की जंयती पर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरेन्द्रर मिश्रा जी, विधायक रायपुर उत्तर विधानसभा एवं विशिष्ठ अथिति कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी सहित व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी , कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि 28 जून को दानवीर श्री भामाशाह जी की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में कैट सी.जी. चैप्टर ने इस दिन को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरेन्द्रर मिश्रा जी, विधायक रायपुर उत्तर विधानसभा एवं विशिष्ठ अथिति कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी ने दानवीर श्री भामाशाह जी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया । तत्पश्चात् कार्यक्रम के संचालन कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन ने उपस्थित व्यापारिक संगठनों, कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनदंन किया।

श्री अमर पारवानी एवं श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि आज हम सभी व्यापारी इस मंच पर दानवीर श्री भामाशाह की जयंती मना रहे है। उन्होनें आगे बताया कि भामाशाह (1547-1600) बाल्यकाल से मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार थे। जब एक समय में महाराणा प्रताप अपना किला हार गए थे। इस समय महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ पहाडियो में धूम रहे थे। तब भामाशाह ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए भामाशाह ने अपनी धन दौलत सारी महाराणा प्रताप को दे दी थी। इसके बाद महाराणा प्रताप ने एक नया सैन्य सगठित किया। सैन्य पूरी तरह तैयार होने के बाद महाराणा प्रताप ने फिर से अपना गवाया हुवा राज्य पर हमला किया और मुगलो को हरा के वापस लिया। इस दरमियान भामाशाह जीवन में दानवीर के रूप में लोगो के दिलो में बस गए। भामाशाह इस दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। करोना काल के जिस दौर से हम सभी व्यापारी गुजरे है, उसे भुलाना शायद मुश्किल है। उस कठिन समय में हम सभी व्यापारी ने अपने देश के लिए जो बना पड़ा वो सहयोग किया। उस समय को याद करते हुए आज मुझे हर एक व्यापारी मे दानवीर श्री भामाशाह नजर आता है।

माननीय विधायक श्री पुरेन्द्रर मिश्रा जी ने कहा कि आज हम कैट के प्रदेश कार्यालय में
दानवीर श्री भामाशाह की जयंती मना रहे है। दानवीर श्री भामाशाह की जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। मै कैट का आभार व्यक्त करता हूॅ। देश में संकट के समय व्यापारी ही सहयोग करता है, हर व्यापारी भामाशाह से कम नहीं है – उन्होनें आगे कहा कि सब व्यापारी मिल कर रायपुर को अधिक विकसित और स्वच्छ बनाना है। यही हम सबका सपना है। जय व्यापार – जय व्यापार।
तकनीकी एवं बैंकिग विशेषज्ञ सीए मुकेश मोटवानी एवं आईडीबीआई बैंक अधिकारी श्री रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) भारत सरकार की एक योजना है जो सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSE) को दिए गए ऋणों के लिए ऋणदाताओं को क्रेडिट गारंटी प्रदान करती है, जिससे फंड तक बेहतर पहुँच संभव होती है और उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलता है। यह सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट द्वारा शासित है और विनिर्माण या सेवा गतिविधियों या व्यापारियों में लगे MSE को कवर करता है। बैंक, वित्तीय संस्थान और NBFC जैसे सहभागी वित्तीय संस्थान (PFI) उधारकर्ताओं की ओर से CGTMSE कवरेज के लिए आवेदन करते हैं। श्री मोटवानी एवं श्री सिंह ने व्यापारियों द्वारा पूछे गये सवालों का उत्तर देकर व्यापारियों की जिज्ञासा को शांत किया।

कार्यक्रम के अंत में कैट के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री श्री भरत जैन एवं युवा टीम के अध्यक्ष श्री अवनीत सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियो का आभार व्यक्त किया। एवं माननीय विधायक जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित :- अमर पारवानी, मगेलाल मालू, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, भरत जैन, जयराम कुकरेजा, अवनीत सिंह, विजय पटेल, सीए मुकेश मोटवानी, कन्हैया गुप्ता, पवन वाधवा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, महेश खिलोसिया, नरेश पाटनी,, राकेश अग्रवाल, विजय जैन, महेन्द्र बागरोडिया, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, शंकर बजाज, दीपक विधानी, विक्रांत राठौर, परविन्द्रर सिंह, नागेन्द्र कुमार तिवारी, रतनदीप सिंह, सुनील लालवानी, राकेश लालवानी, अमित गुप्ता, अमरीक सिंह, हनीश चौहान, मनीष सोनी, जयदीप खनूजा, मुकेश झा, दीपेश लालका, शैलेन्द्र शुक्ला, मनीष साजवानी, लोकेश सोढ़ा, मनीष साजवानी, प्रशांत गुप्ता, नरेश माखीजा, रूपेश पटेल, भरत माखीजा, शैलेन्द्र गोयनका, तरूण सरकार, रमेश ठक्कर एवं अन्य व्यापारीगण आदि।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दुर्गा महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Next समस्याओं का त्वरित निराकरण कर विश्वास कायम करें और विभाग की बेहतर छवि बनाएं : राजस्व मंत्री वर्मा*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.