दिनांक 06 जुलाई 2024 को रायपुर रेलवे स्टेशन पर रायपुर पुरी रथ यात्रा अनारक्षित पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को सुबह 6:00 बजे जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में रवाना किया जाएगा
रथ यात्रा के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़भाड़ को कम करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर एवं पुरी के मध्य 02 फेरों के लिए अनारक्षित रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है ।
यह ट्रेन रायपुर से 08383 नंबर के साथ दिनांक 06 एवं 14 जुलाई 2024 को प्रातः 06.00 बजे रवाना होकर रात्रि 23.00 पुरी पहुंचेगी । इसी प्रकार पुरी से 08384 नंबर के साथ दिनांक 08 एवं 16 जुलाई 2024 को मध्य रात्रि 02.45 बजे रवाना होकर 16.00 बजे रायपुर पहुंचेगी । यह ट्रेन 18 कोच के साथ चलेगी ।






![]()


