Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पूर्ण वित्तीय सहायता से भारत सरकार द्वारा दंतेवाड़ा जिले में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल प्लेनेटोरियम
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पूर्ण वित्तीय सहायता से भारत सरकार द्वारा दंतेवाड़ा जिले में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल प्लेनेटोरियम

Purushottam Manhare July 12, 2024

एस एच अजहर  दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन दंतेवाड़ा व पीपीआईए फेलो के अभिनव पहल से मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर- एनसीएसएम के द्वारा जिले में बनेगा डिजिटल तारामंडल

जिला प्रशासन दंतेवाड़ा और पीपीआईए फेलो की अभिनव पहल से छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल प्लेनेटोरियम बनने जा रहा है।मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर- एनसीएसएम के द्वारा कारली, दंतेवाड़ा में स्थापना करने की योजना सफलता पूर्वक प्रारंभ हो चुकी है।गौरतलब है कि जिला दन्तेवाड़ा द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से विज्ञान संस्कृति संवर्धन योजना 2021 के अन्तर्गत तारामण्डल हेतु सहायता का अनुरोध किया गया था। जिला दंतेवाड़ा में क्षेत्र श्रेणी III (5 लाख से कम जनसंख्या) में पूर्ण वित्तीय सहायता (टाईप A) की मांग प्रस्तावित की गई थी जिसे स्वीकृति मिल चुकी है।

इस संबंध में जिला दंतेवाड़ा के कई स्थलों के मुआयाना एनसीएसएम टीम के द्वारा किया गया।गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा डिजिटल प्लेनेटोरियम बनाने का उद्देश्य मुख्य रूप से विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रति जनता, विशेषकर बच्चों और युवाओं में रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। इसके संबंध में कई विषय शामिल है।जिनमें शैक्षिक विकास , वैज्ञानिक जागरूकता , सांस्कृतिक और सामाजिक विकास, ऑडियो-विज़ुअल और दिलचस्प प्रयोगों जैसे महत्वपूर्ण विषय के मद्देनजर रखते हुए, एनसीएसएम की टीम ने आज दंतेवाड़ा में भ्रमण कर स्थल का चुनाव कर जिला सी ई ओ कुमार बिश्वरंजन तथा पीपीआईए फेलो दिव्या से मुलाक़ात की और तारामण्डल के संचालन, कार्यान्वयन रणनीति, तथा आवर्ती लागत के साथ-साथ निर्माण कार्य से जुड़ी गुणवत्ता पूर्व कार्य,संवाद,और तकनीकी कार्य से जुड़े मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की। दरअसल एनसीएसएम एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है जो 1961 में पश्चिम बंगाल सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 26 (XXVI)के तहत पंजीकृत है। इसके साथ ही संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के अधीन कार्यरत है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कारली गीदम दंतेवाड़ा में डिजिटल प्लेनेटोरियम स्थापना के लिए परियोजना को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय को पत्र के द्वारा अनुमोदित किया गया था। इसी तारतम्य में आज श्री समरेन्द्र कुमार,डिप्टी डायरेक्टर जनरल और श्री जी. के. महापात्रा, सिविल कंसलटेंट दंतेवाड़ा पहुँच कर स्थलों का जायजा लिया।
और इस परियोजना को जल्द प्रारंभ करने के अहम निर्णय लिए।

जिले में तारामण्डल निर्माण के लिए 7.95 करोड़ रु की राशि स्वीकृत कर दी गई है।यह तारामण्डल सभी उम्र के लोगो के लिए शैक्षिक एवं मनोरंजक उद्देश्यों के साथ-साथ क्षेत्र में माओवाद की चुनौती से निपटने में भी मदद करेगा। घने जंगलों के बीच ये डिजिटल तारामंडल आने वाले समय में ना केवल पर्यटन के लिए अच्छी पहल होगी बल्कि यहाँ के बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने का कार्य भी करेगा।संभवतः आगे की पीढ़ी अगर अंतरिक्ष विज्ञान के समझ के साथ अपना करियर बनाना चाहे तो बना सकेगी।इस परियोजना का समझौता ज्ञापन शिक्षा विभाग दंतेवाड़ा के साथ किया गया है।इस पहल से दंतेवाड़ा जिले के साथ-साथ पूरे बस्तर अंचल को बहुत मदद मिलेगी। इस पूरे दौरे में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अहेलिया ठाकुर, डी एम सी श्री एस एल सोरी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सभी मोर्चा प्रकोष्ठ जनता के मुद्दों पर संघर्ष करे – दीपक बैज*
Next रजत जयंती मना रहा मां संतोषी बोल बम समिति

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.