Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार का चरित्र शुतुरमुर्ग वाला – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार का चरित्र शुतुरमुर्ग वाला – दीपक बैज*

Purushottam Manhare July 15, 2024

*राज्य में रोज भयावह अपराध घटित हो रहे सरकार रोकने के बजाय झुठलाने में लगी*

*2018 के पहले का जंगलराज फिर से वापस आ गया*

*गृहमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें*

रायपुर/15 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में अपराधिक घटनायें भयावह हो चुकी है। आम आदमी परेशान है, सरकार और पुलिस नागरिकों को सुरक्षा दे पाने में असफल साबित हो रही है। राजधानी में एक दिन पहले गोलीबारी हुई थी, अब शंकर नगर जैसे संभ्रांत इलाके में तीन बदमाशों ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को चाकूमार कर लूट लिया। राज्य के मनेन्द्रगढ़ में 10 बदमाशों ने एक नवयुवक की दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर हत्या कर दिया। दुर्भाग्यजनक है कि सरकार के मंत्री अपराधो पर लगाम लगाने पुलिसिंग का मजबूत करने के बजाय शुतुरमुर्ग वाला चरित्र दिखा रहे है। वे अपराधों को ही झुठलाने के लिये बयान देते है। मंत्रियों के इन बयानों से अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे है। मंत्रियो के इन बयानों से ऐसा लगता है कि अपराधियों को सत्तारूढ़ दल के लोगो का संरक्षण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी 6 महिना नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गृह मंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि 6 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल में पहुंच गई है, 6 माह मे ही राजधानी में गोलीबारी की 4 घटना हुई है। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य में पैर पसार रहे है सरकार है की मूकदर्शक बनी हुई है। 6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें। चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की 2018 के पहले भी भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था था उसे 6 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है। गृह मंत्री सिर्फ हवा हवाई बयानबाजी करते हैं, धरातल पर कानून नाम की चीज नहीं है। चौक-चौराहों पर अवैध वसूली शुरू हो गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous हर्षा कराते एकेडमी  के बच्चों का बेल्ट एग्जाम का आयोजन
Next मलेरिया संक्रमण को लेकर झूठ बोल रही है भाजपा सरकार*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.