Skip to content
September 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियाँ और उनकी रोकथाम को जाने
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियाँ और उनकी रोकथाम को जाने

Purushottam Manhare July 16, 2024

धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक

रायपुर, 15 जुलाई 2024/बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है। साफ पानी का सेवन, संतुलित आहार और उचित सावधानियों के माध्यम से हम इन बीमारियों से बच सकते हैं। स्वस्थ रहें और बारिश के मौसम का आनंद लें। बारिश का मौसम अपने साथ खुशहाली और ताजगी लाता है, लेकिन इसके साथ ही यह कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। बारिश के मौसम में नमी और पानी का जमाव बीमारियों के लिए अनुकूल वातावरण पैदा करता है। बारिश के मौसम में होने वाली प्रमुख बीमारियों और उनकी रोकथाम के उपायों के बारे में सावधानियों की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों से अपील की है कि जलजनित बीमारियों से बचने जागरूक रहें और अपने आसपास पानी का जमाव होने न दें, ताकि मच्छर पनप न पाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जलजनित बीमारी फैलने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला को जानकारी दें और त्वरित उपचार के लिए जीवन रक्षक दवाओं का उपायोग करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वास्थ्य अमलों को काम्बेट टीम के गठन के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व अमले को भी मौसमी बीमारी फैलने पर तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने निर्देश दिए हैं।

*बरसात के मौसम में फैलने वाली प्रमुख मौसमी बीमारियों के लक्षण और बचाव के तरीके निम्नानुसार है -*

*डेंगू और मलेरियाः-* डेंगू और मलेरिया दोनों बीमारियाँ मच्छरों के कारण होती हैं। बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है।

*लक्षणः-* डेंगूः- तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते का होना।

*मलेरियाः-* ठंड लगना, तेज बुखार, पसीना आना, सिरदर्द।

डेंगू और मलेरिया दोनों बीमारियाँ मच्छरों के काटने से फैलती हैं, लेकिन दोनों बीमारियाँ अलग-अलग प्रकार के मच्छरों के काटने से फैलती हैं और इनके मच्छरों में कुछ महत्वपूर्ण अंतर होते हैं। इन दोनों मच्छरों के बीच के अंतर इस प्रकार है –

*डेंगू मच्छरः-*

*प्रजातिः-* एडीज़ एजिप्टी (Aedes aegypti) ये मच्छर मुख्य रूप से दिन में काटते हैं, विशेषकर सुबह और शाम के समय। ये मच्छर साफ पानी में प्रजनन करते हैं। कूलर, गमले, टायर और अन्य स्थिर पानी के स्रोतों में पनपते हैं।

*मलेरिया मच्छरः-* एनोफिलीस (Anopheles)-ये मच्छर मुख्य रूप से रात में काटते हैं। ये मच्छर गंदे पानी, धान के खेतों, और तालाबों में प्रजनन करते हैं। इनके लार्वा को समाप्त करने के लिए जमे हुए पानी में मिट्टी तेल छिड़काव करना चाहिए।

*रोकथामः-* मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। पानी को जमा न होने दें और घर के आसपास सफाई रखें। मच्छर भगाने वाले क्रीम और स्प्रे का उपयोग करें। घर में नीम पत्ती जलाकर धुंआ करने से मच्छर से बचा जा सकता है।

*टाइफाइडः-* टाइफाइड एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो प्रदूषित पानी और भोजन के सेवन से फैलता है।

*लक्षणः-* तेज बुखार, पेट में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी, भूख में कमी।

*रोकथामः-* साफ और स्वच्छ पानी पीएं। खाने से पहले और बाद में हाथ को साफ धोएं। बाहर के खाने से बचें, विशेषकर सड़क किनारे के खाने में मक्खियां बैठी रहती है, इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थाें का उपयोग करने से, सड़े-गले खाद्य पदार्थाें के उपयोग से बचें।

*कॉलराः-* कॉलरा एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो दूषित पानी और भोजन से फैलता है।

*लक्षणः-* उल्टी, दस्त, पेट दर्द, अत्यधिक प्यास, कमजोरी।

*रोकथामः-* साफ पानी पीएं और खाना बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। पानी को उबाल कर पीएं और खाने की सामग्री को ढक कर रखें।

*सर्दी और फ्लूः-* बारिश के मौसम में तापमान में अचानक बदलाव और नमी के कारण सर्दी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है।
लक्षणः- खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश, बदन दर्द।

*रोकथामः-* मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और भीगने से बचें और गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें। विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें।

*त्वचा संबंधी बीमारियाँः-* नमी और गंदगी के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण, जैसे फंगल इंफेक्शन, बढ़ जाते हैं।
लक्षणः- त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन।

*रोकथामः-* त्वचा को सूखा और साफ रखें। गीले कपड़े जल्द से जल्द बदलें। एंटीफंगल पाउडर या क्रीम का उपयोग करें।

*कंजेक्टिवाइटिस (आँख आना)ः-*

*कारणः-* बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण एलर्जी, गंदे हाथों से आँखों को छूना

*लक्षणः-* आँखों में लाली, खुजली और जलन, पानी निकलना, सूजन का होना

*रोकथामः- *साफ और स्वच्छ हाथों से आँखों को छुएं। व्यक्तिगत तौलिए और रुमाल का उपयोग करें। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचें और काले चश्में का उपयोग करें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous श्रावण वास में बोलबम पदयात्रियों के व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व बोलबम समन्वय समिति ने की बैठक*
Next 10 करोड़ पेड़ लगाने के अपने संकल्प के तहत अदाणी ग्रुप इंदौर में वितरित करेगा 11 लाख पौधे*

Related Stories

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत

September 23, 2026
आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*

September 23, 2026
भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

September 23, 2026

Recent Posts

  • नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत
  • शरद विषुव/Autumnal Equinox : प्रकृति को समझें, अंधविश्वास से नहीं विज्ञान से जुड़ें

You may have missed

रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.