एस एच अजहर दंतेवाड़ा
भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा के दौरान हुड़दंग करने वाले हुड़दंगी रोहित राय को किरन्दुल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने बताया कि किरन्दुल शहर में 15.07.2024 को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा गुडिचा मंदिर फुटबाल ग्राउंड किरन्दुल के पास से राघव मंदिर तक निकाली गई थी इसी दौरान आईबीपी पेट्रोल पंप के पास नशे की हालत में रोहित राय पिता हरिदास राय उम्र 18 वर्ष निवासी बंगाली कैंप, किरन्दुल ने शोभायात्रा की भीड़ में हल्लाकर अभद्र व्यवहार कर रहा था जिसे उपस्थित पुलिस पार्टी ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन आरोपी मानने सुनने को तैयार नहीं था और अधिक उग्र हो गया और शोभायात्रा में माहोल खराब कर रहा था ।जिसे मौके पर थाना प्रभारी किरन्दुल प्रहलाद कुमार साहू के निर्देश पर आरोपी को धारा 170/126, 135 भा.ना.सु.सं. 2023 के तहत गिरफ्तार कर आज 16.07.2024 को माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी बचेली के समक्ष पेश करने कर रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा में भेजा गया।








