एस एच अजहर
एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के महाप्रबंधक उत्पादन आज शाम 7:30 बजे आपदा पीड़ितों को अंतरिम सहयोग राशि का चेक प्रदान करेंगे। बता दें की किरंदुल में लगातार बारिश होने के कारण एन एम डी सी का दो दिन पूर्व डेम टूट जाने से कंपनी का लौह अयस्क तेज रफ्तार से बंगाली कैम्प के निवासियों के घरों में घुस गया और लोगों के घरों का समान खराब हो गया लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए एन एम डी सी ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राहत चेक प्रदान करेंगे।






![]()


