एस एच अज़हर । दंतेवाड़ा किरंदुल में आफत की बारिश का कहर जारी है। किरंदुल में जल भराव की स्थिति से निचली बस्ती से लेकर मुख्य मार्ग में भी पानी भर गया । आम जनता परेशान हैं, लगातार हुई हो रही बारिश से समस्त किरंदुल के छोटे से बड़े नाले व तालाब खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं कहीं भी जाने का रास्ता नहींहै, जो जहां है वही कशमकश में पड़ा है हर तरफ पानी ही पानी का मंजर है घरों में बच्चे व महिलाएं बिलख के रो रहे हैं और ऊपर वाले से इस बारिश को रोकने के लिए प्रार्थना का दौर जारी है सभी अपने-अपने घरों में अपने भगवान को याद कर रहे हैं बता दें बारिश नहीं रूकी और इसी तरह बारिश होती रही तो तबाही का मंजर ही मंजर दिखेगा। इस तबाही के मंजर में क्या हो गया आम जनता कहां जाएगी ना घर से बाहर निकाल सकते हैं ना घर में रह सकते हैं गंभीर परिस्थितियों में जीने को मजबूर हैलोग। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है आपको बता दे मुख्य मार्ग व निचली बस्ती बंगाली कैंप मल्लप्पा कैंप गजराज कैंप तालाब पारा मेन मार्केट समस्त स्थान में जल भराव में आम जनता गंभीर परिस्थितियों में जीने को मजबूर है समय रहते अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो और भी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
