Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आपदा में बचाव एवं राहत हेतु एनएमडीसी किरंदुल द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

आपदा में बचाव एवं राहत हेतु एनएमडीसी किरंदुल द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य

Purushottam Manhare August 2, 2024

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा/ दिनांक 21.07.2024 को किरंदुल में लगातार और अत्‍याधिक बारिश होने के कारण किरंदुल माइन्‍स की 11/सी खदान में जमा बारिश का पानी ओवर फ्लो होकर नगर की नीचली बस्‍ती के लोगों के घरों घुस गया। इसकी सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन अपने अधिकारियों और राहत दल के साथ आपदा स्‍थल पर पहूंचे और राहत कार्य आरंभ कर पीडि़तों को तुरंत सुरक्षित स्‍थल पर ले जाया गया। परियोजना द्वारा मंगल भवन में बनाए गए राहत शिविर में लोगों को रहने की उत्‍तम व्‍यवस्‍था के साथ उन्‍हें नाश्‍ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन एवं बिस्‍तर की व्‍यवस्‍था कर राहत दी गई।

घटना के दिन से ही किरंदुल कॉम्प्लेक्स के कार्मिक, सिविल आदि विभागों के कर्मियों और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ ही 150/200 लोगों ने लगातार हो रही बारिश में रात दिन मेहनत कर के इस प्राकृतिक आपदा में युद्ध स्तर पर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई है| एनएमडीसी, किरन्दुल परियोजना ने अब तक 179 आपदा पीडित प्रत्येक परिवार को 20,000/-रुपये चेक के माध्यम से मंगल भवन, बंगाली केम्प में आपदा सहयोग राशि ताबडतोड प्रदान कर मानवता की नायाब मिसाल कायम की है। एनएमडीसी लिमिटेड के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी तथा निदेशकों के सतत मार्गदर्शन एवं कलेक्टर महोदय, जिला प्रशासन, दंतेवाड़ा की सहमति एवं सहयोग और मुख्य महाप्रबंधक तथा परियोजना प्रमुख, किरंदुल कॉम्प्लेक्स श्री संजीव साही के नेतृत्व में उक्त राशि के चेक दिए गए। नुक़सान का सर्वे पटवारी एवं किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा गठित समिति ने किया| इसके पश्चात नुकसान का जायजा परियोजना एवं जिला प्रशासन द्वारा लेकर मुआवजा दिया जाएगा।

बारिश के पानी के कारण आसपास के ग्रामीणों के खेतों में भी लौह चूर्ण बहने की शिकायत मिल रही है जिसके बारे में प्रशासन की सलाह के अनुसार सर्वे कर आगे की कार्रवाई होगी।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में जुलाई महीने में 20 से लेकर 26 तारीख तक 1557 एमएम बारिश, जुलाई माह की 26 तारीख तक 2861.1 एमएम और 01 अप्रैल से जुलाई 26 तारीख तक 4003.9 एमएम बारिश हुई है। पिछले 15 वर्षों में केवल 27 जुलाई, 2024 को यानि एक ही दिन में 471.8 एमएम बारिश हुई है। इस वर्ष के जुलाई माह में कुल 3543.1 एमएम बारिश हुई है जो सन 1968 से लेकर अब तक किसी भी जुलाई माह की सर्वाधिक बारिश है। दिनांक 21 से लेकर 31 जुलाई तक हुई बारिश का विवरण इस प्रकार है:

दिनांक जुलाई,2024 में दिन में हुई बारिश जुलाई माह की कुल बारिश
21.07.2024 258.7 1850.6
22.07.2024 182.5 2033.1
23.07.2024 275.7 2308.8
24.07.2024 136.8 2445.6
25.07.2024 100.0 2545.6
26.07.2024 315.5 2861.1
27.07.2024 471.8 3332.9
28.07.2024 43.0 3375.9
29.07.2024 3.4 3379.2
30.07.2024 92.9 3472.1
31.07.2024 71.0 3543.1

आपदा की स्थिति का जायजा लेने वनमंत्री,छ.ग.शासन केदार कश्‍यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, भूतपूर्व बस्‍तर सांसद दीपक बैज, कलेक्‍टर
एवं पुलिस अधिक्षक, दंतेवाड़ा किरंदुल आए एवं एनएमडीसी परियोजना प्रबंधन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के प्रयासों से अवगत हुए।
आपदा स्थिति का दैनिक एवं नियमित रूप से नजर बनाए रखने के लिए किरंदुल प्रबंधन द्वारा नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया गया है और विभिन्‍न गठित समितियों द्वारा इसका भरसक जायजा लिया जा रहा है। कल्‍याण समिति, चैकडेम रेस्‍टोरेशन समिति, रेस्‍क्‍यू समिति जैसी समितियों द्वारा राहत और बचाव कार्यों में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही परियोजना के उच्‍च एवं उच्‍चतर अधिकारियों द्वारा हर दिन मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्यों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा रहा है। मंगल भवन में रह रहे करीब 100 आपदा पीडि़त एवं अपने घरों में रह रहे पीडि़तों को खाने-पीने और कपड़े आदि की व्‍यवस्‍था एनएमडीसी द्वारा राज्‍य सरकार, जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के माध्‍यम से की जा रही है। इसके साथ ही परिवारों को एक खाद्य सामग्री दी गई। इन सभी की परियोजना चिकित्‍सालय द्वारा हर दिन मेडिकल जांच की जा रही है।
किंतु देखा जा रहा है कि आपदा की इस स्थिति के बारे में लोगों को भ्रामक एवं तथ्‍यहीन जानकारियां प्रसारित की जा रही है जो पूर्णत: वस्‍तुस्थिति से परे है। परियोजना प्रबंधन सभी स्‍थानीय लोागों से यह निवेदन करता है कि आपदा की इस कठिन घड़ी में एनएमडीसी प्रबंधन एवं परियोजना तथा जिला प्रशासन के सब लोग हर समय आपके साथ खड़े हैं तथा आप लोगों से अपेक्षा करते हैं कि इस कठिन समय में किए जा रहे राहत कार्यों में अपना सहयोग दें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा प्रयोग है दायरा बैंड निर्मित फिल्म ‘जादू बस्तर ‘
Next रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी में लगाई गई आपत्ति  पूरी तरह निराधार : विक्रमसिंह देव

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

You may have missed

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026
CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.