एस एच अजहर किरंदुल
विगत दिनों किरन्दुल में आए भीषण बाढ़ से अत्याधिक प्रभावित परिवार जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गये , ऐसे प्रभावित परिवारों को आकस्मिक राहत के लिए छ० ग० टीचर्स एसोसिएशन ने राहत प्रदान की । प्रभावितों को यह राहत कुआकोण्डा के प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद भदौरिया के मार्गदर्शन में 15 प्रभावित परिवारों को 75000/- रूपये की नगद राशि वितरित किया गया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामगुलाल साहू, अजय साहू , ओमप्रकाश कैवर्थ, ब्लॉक अध्यक्ष – शंकर चौधरी, सचिव – टीकम साहू, महिला विंग से पदाधिकारी श्रीमती पुष्पा सिंह, सुश्री मगरीता टोप्पो , कुआकोण्डा ब्लॉक से अन्य पदाधिकारी राकेश दास, पुहुप साहु, रूपेश मण्डल, एवं कोनेश्वर ठाकुर , राजकुमार कुर्रे, रोहित चौधरी, हेमलता सिन्हा, कविता वर्मा , डोमन साहू, राजेश्वर हदसा , छबील साहू उपस्थित थे।






![]()


