रायुपर
*सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक नाबालिग बालक को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टिकरापारा पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी पचपेढ़ी नाका स्थित सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था आरोपी नाबालिग बालक के कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने का मुकुट, चांदी के जेवरात, चांदी का सिक्का, नगदी रकम एवं एटीएम कार्ड को जप्त कर लिया गया है जप्त सामानों की कीमत है लगभग 6,00,000/- रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले के संबंध में बताया कि मुस्कान रेसीडेंसी पचपेड़ी नाका, टिकरापारा रायपुर निवासी प्रार्थी अभिषेक शर्मा। है । प्रार्थी ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह गोलबाजार रायपुर स्थित प्राचीन शनि मंदिर में पूजा पाठ करता है। 21 जुलाई.2024 को शाम करीबन 06.30 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर अपने दादाजी के साथ मंदिर गया था। शाम लगभग 07.30 बजे जब वह अपने दादाजी के साथ वापस घर आकर देखा तो घर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था सामान चेक किये तो सोने का मुकुट, चांदी के जेवरात, चांदी का सिक्का, नगदी रकम एवं एटीएम कार्ड नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा मे धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।






![]()


चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की और पुलिस ने प्रार्थी, उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया । टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुये अपराधियों के संबंध में भी तस्दीक व जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत एक बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से सोने का मुकुट वजनी लगभग 09 तोला, चांदी के जेवरात वजनी लगभग 250 ग्राम, चांदी का सिक्का, नगदी रकम एवं एटीएम कार्ड जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
