एस एच अज़हर दंतेवाड़ा/ किरंदुल में आज हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि मृतक की गाड़ी साइड बताने के समय हादसा में उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल के गटर पुलिया के पास ओम नामक युवक उम्र लगभग 20 वर्ष कोंडागांव निवासी अपनी 14 चक्का वाहन में था उसी समय एक 10 चक्का वाहन के ड्राइवर ने उसे साइड बताने के लिए बुलाया और वह युवक गाड़ी की साइड बताने लगा और पीछे एक और गाड़ी खड़ी थी और साइड बताते हुए युवक गिर गया और उसकी मौत हो गई पर सवाल यहां यह उठता है कि क्या ऐसे ही मौतें हमेशा होती रहेंगे क्योंकि किरंदुल में लगभग 1498 10 चक्का 14 चक्का वाहन है इसके बावजूद भी ट्रांसपोर्ट नगर नहीं है सभी ट्रक मालिक व ड्राइवर अपनी गाड़ियां मुख्य मार्ग पर खड़ी कर देते हैं जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं आखिर इसका जिम्मेदार कौन है । और ना ही जिला प्रशासन संज्ञान ले रहा है और ना ही नगर पालिका आम लोगों को इस सड़क हादसे में मौत से राहत कब मिलेंगी। ट्रांसपोर्ट नगर की बार बार मांग की जाने के बाद भी अब तक जिला प्रशासन और ना ही नगर पालिका प्रशासन ध्यान दें रही है नाही बैलाडीला की एनएमडीसी के बाद सबसे बड़ी संस्था बी टी ओ ए ।








