Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पुरखौती मुक्तांगन के समीप 45 करोड़ की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि में स्थापित हो रहा है संग्रहालय*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पुरखौती मुक्तांगन के समीप 45 करोड़ की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि में स्थापित हो रहा है संग्रहालय*

Purushottam Manhare August 14, 2024

*शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में करें पूरा: प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा*

*31 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

रायपुर, 14 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ के स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का आज आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन परिसर की सभी 15 गैलरियों का निरीक्षण कर उपस्थित इंजीनियर तथा निर्माण एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय पुरखौती मुक्तांगन के समीप 45 करोड़ की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जा रहा है। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि यह संग्रहालय न केवल छ.ग. के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वतंत्रता काल में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद कराएगा बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली आदिवासी परंपरा से भी आमजन को रूबरू कराएगा।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने द्वारा निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक कर संग्रहालय का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ-साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। संग्रहालय में स्थापित करने हेतु तैयार की गई छत्तीसगढ़ के आदिवासी वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों तथा अन्य कलाकृतियों का अवलोकन कर किए गए कार्य की प्रशंसा की। साथ ही उपस्थित मूर्तिकारों के साथ भी चर्चा कर उसमें और सुधार लाने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने संग्रहालय हेतु संकलित आर्टिफेक्ट्स का भी निरीक्षण किया गया। श्री बोरा द्वारा रिसेप्शन, सोविनियर शॉप, फूडकोर्ट, मल्टीमीडिया रूम एवं शौचालय की बिजली-पानी, टाईल्स की व्यवस्था एवं निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर उसमें सुधार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में सोलर सिस्टम लगाने एवं संग्रहालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुदंर आर्ट वर्क करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह जी की फाइबर प्रतिमा, स्मारक, एक छोटी झील का निर्माण तथा लैंडस्केप के निर्माण कार्य को 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। शेष समस्त कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने की समयावधि निर्धारित की गई है।

*कार्य की लगातार मॉनीटरिंग करने के दिए गए निर्देश*

*प्रमुख सचिव, आयुक्त और संचालक नियमित रूप से संग्रहालय निर्माण का करेंगे समीक्षा*

प्रमुख सचिव श्री बोरा द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन संग्रहालय की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संचालक श्री पी. एस. एल्मा अब प्रतिदिन संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे जबकि आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा हर तीसरे दिन मौके पर जाकर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रमुख सचिव स्वयं प्रत्येक बुधवार को संग्रहालय के निर्माण कार्य की प्रगति की मौके पर जाकर समीक्षा करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य में तेजी लाना एवं कार्य का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराना है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जनता को समर्पित किया अग्निशमन वाहन*
Next मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीश्रय मंत्री स्वर्गीय  दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.