एस एच अज़हर दंतेवाड़ा/ किरंदुल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किरंदुल के द्वारा प्रदेश में निरंतर बड़ रहे गौ तस्करी,गौ वध और गौ वंश की सड़क दुर्घटनाओं पे होने वाली मौतों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ गौ सत्याग्रह के रूप में व्यापक आंदोलन किया गया।
जिसमें सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित चौक में एकत्रित हुवे तत्पश्चात् बस स्टैंड से छुट्टा जानवरों को हंकाल कर इकट्ठा किया गया फिर उसके बाद मुख्य बाज़ार से भी छुट्टा जनवरो के रूप में घूम रहे आवारा पशुओं को भी इकट्ठा करके के सैकड़ों की तादाद में गाय एवं बकरियों को नगर पालिका के मुख्य द्वार के सामने लाकर रखा गया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बहुत कोशिश की कि गेट के अंदर सारे जानवरों को डाला जाए पर उनको सफलता नहीं मिली क्यूकीं वहाँ पुलिस का तगड़ा बंदोबश्त प्रशासन के द्वारा किया गया था, पोलिश ने मुख्य द्वार को खोलने नहीं दिया, हल्की झूमा झटकी के बाद आंदोलन कारियों ने वहाँ उपस्थित हुवे नगरपालिका के अभियंता सिन्हा जी को ज्ञापन सौंप कर छुट्टा जानवरों की समस्या से निजात दिलाने को कहा साथी ही गौ माता को गोठान में रखने को कहा ।
आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस किरंदुल के कार्यकारी अध्यक्ष राजू रेड्डी और बबलू सिद्दीक़ी ने किया, गौ सत्याग्रह में मुख्य रूप से प्रभारी किरण जायसवाल नपा उपाध्यक्ष बालसिंह पार्षद अमृत टंडन अशोक सेठिया, दंतेश रमेश देशमुख दीपक गोस्वामी शेखआज़ाद सेख नसीम कमलेश वर्मा इमरान खान बँटी टाँडी सरिता के सुशीला गीता साधक दुर्गा राव श्रीमती डीऐस साहू आदि उपस्थित थे ।
