एस एच अज़हर दंतेवाड़ा/ किरन्दुल।कोलकाता के आर जी कर मेडिकल में प्रशिक्षु डॉक्टर मोमिता देबनाथ के साथ हुए क्रूर दुष्कर्म और हत्या की घटना की पूरे देश में कड़ी निंदा की जा रहीं हैं साथ ही इस घृणित अपराध के दोषियों को कड़ी सजा मिले इसके लिए देश के अलग अलग प्रांतों में विभिन्न संघ संगठन व आम नागरिक आगे आकर खुलकर विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं।इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले की मोखपाल स्थित विश्व भारती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए 17 अगस्त शनिवार को जुलूस निकाला गया।इस जुलूस में छात्रों ने हाथों में तख्ती लिए पूरे आक्रोश के साथ वी वांट जस्टिस,नो मर्सी टू रेपिस्ट्स के नारे लगाएं।छात्रों ने बताया इस दुखद घटना ने पूरे देश के चिकित्सा समुदाय को झकझोर दिया हैं।यह स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों, विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपने कर्तव्य के दौरान सामना किए जाने वाले खतरनाक जोखिमों और चुनौतियों को उजागर करता है।इस कृत्य की हम कड़ी निंदा करते हैं साथ ही दोषियों को सख़्त सजा देने डॉक्टरों के लिए न्याय और बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग करते हैं।मौके पर नर्सिंग इंस्टीट्यूट के सीजा चौहान,सुमित्रा झाड़ी,साक्षी, बंसती,लक्ष्मी,प्रियंका निषाद,ममिता,सुशीला,निर्मला,मंजू,रमिता,किरण व अन्य उपस्थित थे।








