एस एच अज़हर दंतेवाड़ा/ डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल की कक्षा बारहवीं विज्ञान संकाय की छात्रा कुमारी मुस्कान कश्यप, पिता हिडमा राम कश्यप, का चयन प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम 2024 के लिए हुआ है।
प्रेरणा उत्सव युवाओं को अनुभवात्मक शिक्षा हेतु प्रेरणा प्रदान करता है।
दंतेवाड़ा जिले से 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है ।मुस्कान कश्यप
का चयन प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर हुआ ।द्वितीय चरण में जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर में हुआ जिसमे ‘भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण’ एवम ‘विकसित भारत’ पर मुस्कान ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।तृतीय चरण में उसी विद्यालय में व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद जिले से 1 बालक 1 बालिका का चयन हुआ। कुमारी मुस्कान कश्यप अब वडनगर गुजरात में 1 सप्ताह तक चलने वाले प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुस्कान कश्यप ने विद्यालय,नगर एवम जिले का नाम रोशन किया है।
डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पी एल वर्मा,शिक्षक शिक्षिकाओं एवम स्टाफ ने मुस्कान को शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
