Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर किया 50 किलो शक्कर का वितरण
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर किया 50 किलो शक्कर का वितरण

Purushottam Manhare August 23, 2024

कवर्धा

छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात देते हुए भाजपा सरकार द्वारा फिर से शेयरधारक किसानों को किफायती दाम पर शक्कर वितरित किया जा रहा है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया के शेयर धारक गन्ना किसानों को 50 किलो शक्कर का वितरण कर उन्हें बधाई दी। आपको बताते चलें कि पहले भी ये योजना चल रही थी। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था। विधायक भावना बोहरा ने इस विषय को विधानसभा में उठाया था और किसानों को पुनः शक्कर वितरण करने की मांग सदन में रखी थी। 5 वर्षों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से इस क्रं को पुनः शुरू किया गया है जिससे गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों में ख़ुशी दिखाई दी।

इस दौरान राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे जिन्होंने सभी लाभान्वित किसानों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हितों और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन जनहितैषी योजनाओं से आज हमारे अन्नदाता सक्षम व स्वालंबी बन रहें हैं। मोदी की गारंटी में किये गए अपने वादों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के अन्नदाताओं को उनका हक़ मिल रहा है, जिससे वे प्रदेश की तरक्की व प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभा रहें हैं।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज शक्कर कारखाने के शेयर धारक किसानों को 5 वर्षों के बाद उनका अधिकार मिलता देख बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। भाजपा सरकार हमेशा से ही किसानों के कल्याण और सम्मान के लिए कार्य करती रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों को झूठ बोलकर शक्कर का वितरण बंद कर दिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने पुनः जो किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु परंपरा शुरू की थी उसे फिर से आज शुरू करने के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी का आभार व्यक्त करती हूँ। विधानसभा सत्र के दौरान भी मैंने क्षेत्र के हमारे गन्ना उत्पादक किसानों के हित के लिए इस सन्दर्भ में प्रश्नकाल में प्रश्न उठाया था साथ ही ध्यानाकर्षण में भी इस विषय को गंभीरता से सदन के समक्ष रखा था। आज मुझे भी हर्ष हो रहा है कि किसानों को उनका अधिकार मिल रहा है जिसे पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों तक रोककर उनके विश्वास को तोड़ा था।

भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया स्थित शक्कर कारखाने में कुल 11,892 शेयरधारक किसान है जिन्हें आज 25 रु./किलो की किफायती दर पर 50 किलो शक्कर का वितरण किया गया। मुझे यह बताते हुए भी हर्ष हो रहा है कि हमारे किसानों और कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों के परिश्रम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना,पंडरिया रिकवरी के मामले में पूरे भारत में दूसरे स्थान पर है। पेराई सत्र 2023-24 में 7741 किसानो से 3.13 लाख टन गन्ने की खरीदी की गई जो पिछले 5 वर्षों में इस बार सर्वाधिक किसानों को गन्ना बेचने का मौका मिला। इस साल किसानो को पिछले साल कि 76.33 करोड़ उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) की तुलना में 91.38 करोड़ का भुगतान होना है जिसमें से 71.92 करोड़ का भुगतान पूरा हो चुका है और शेष राशि किसानों को 30 सितम्बर तक होने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही मंडी बोर्ड निधि से 33,62,457 रुपए के अनुदान राशि को भी स्वीकृति मिली है और भोरमदेव शक्कर कारखाना, कवर्धा में शेयरधारक पंडरिया विधानसभा के किसानों को भी शक्कर वितरण का लाभ मिला है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि किसानों के हित को देखते हुए मैनें लगातार उनके बकाया भुगतान के लिए प्रयास किया और लगभग 4 किस्तों में किसानों को भुगतान किया गया है वर्तमान में गन्ना किसानों का लगभग 19.47 करोड़ का भुगतान बकाया है, इस विषय में मैनें मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, वित्त मंत्री एवं सहकारिता मंत्री सभी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर इस विषयक को संज्ञान में लाया है और किसानों को जल्द भुगतान करने का आग्रह भी किया है। किसानों को अधिक लाभ मिल सके इसके लिए मैनें विधानसभा में शक्कर कारखाने की क्षमता को दुगुनी करने का विषय भी रखा गया है।

इस अवसर पर रतिराम भट्ट, कल्याण सिंह, भुनेश्वर चंद्राकर, रामकुमार चंद्राकर, शिव चंद्रवंशी, शिवनाथ वर्मा, दिनेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता, विकास पांडे, उत्तम मार्सकोले, सुरेश दुबे, प्रदीप गोस्वामी, चंद्र कुमार, विशाल शर्मा, ओम यदु, उत्तरा गोकुल साहू, सेवा समुंद कुर्रे, चेतन शुक्ला, धरमपाल कौशिक, अंजनी कृष्णा चंद्राकर सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थि रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
Next एएम/एनएस इंडिया की पहल: 32 टॉपर छात्रों को साइकिल वितरण कर बढ़ाया उत्साह

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.