Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एएम/एनएस इंडिया द्वारा फुलपाड़ में एकीकृत जल आपूर्ति एवं सामुदायिक स्नानघर का उद्घाटन किया गया
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एएम/एनएस इंडिया द्वारा फुलपाड़ में एकीकृत जल आपूर्ति एवं सामुदायिक स्नानघर का उद्घाटन किया गया

Purushottam Manhare September 12, 2024

* *गणेश चतुर्थी पर फुलपाड़ को एएम/एनएस इंडिया द्वारा एकीकृत जल आपूर्ति एवं सामुदायिक स्नानघर का उद्घाटन किया गया*

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा एएम/एनएस इंडिया द्वारा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के ग्राम फुलपाड़ में एकीकृत जल आपूर्ति एवं सामुदायिक स्नानघर का उद्घाटन किया गया। जिसका प्रबंधन गांव की महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। यह कंपनी की सीएसआर पहल “निर्माण और उज्ज्वला” परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। जिससे ग्रामीण समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों को बेहतर स्वच्छता और सुरक्षा प्रदान किया जा सके।

कम्पनी द्वारा इस निर्मित भवन में 24×7 पेयजल सुविधा, स्वच्छ बाथरूम, सोलर हाई मास्ट लाइट और सोलर पावर्ड वाटर सप्लाई जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य गांव के लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
इस प्रोजेक्ट के तहत, फुलपाड़ में अन्य 6 स्थानों पर भी समान सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पंचायत सचिव-श्री समर सिंह ठाकुर, एसएचजी अध्यक्ष- श्रीमती जोगी वेट्टी, और एएम/एनएस इंडिया के जीएम श्री वाई राघवलु द्वारा किया गया।
इसके अलावा सीएसआर टीम श्री तेज प्रकाश शर्मा, श्री राजगोपाल दातला और श्री नवीन अमंग ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पंचायत सचिव श्री समर सिंह ठाकुर ने एएम/एनएस इंडिया के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि- यह ब्लाॅक में अपनी तरह की पहली ऐसी परियोजना है जहां सभी सुविधाएं एकीकृत है, और एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्होंने महिलाओं एवं ग्रामीणों को सलाह देते हुए कहा कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और गांव के युवाओं और महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं का उचित प्रबंधन करें।

एएम/एनएस इंडिया के इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक संरचना को बेहतर बनाना और स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार करना है।जिससे ग्रामीण समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों को बेहतर स्वच्छता और सुरक्षा प्रदान किया जा सके।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पीटीआई अजय सिंह गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया*
Next L&T कंपनी से चोरी करने वाले आरोपियों पर थाना किरन्दुल पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.