एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदूल: नगरपालिका परिषद किरन्दुल द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में नगरपालिका परिषद् किरन्दुल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एन.एम.डी.सी प्रबंधन किरन्दुल के अधिन निर्मित व्यवसायिक / औद्योगिक प्रायोजन के भवनों नये एवं पुराने आवासीय भवनों सम्पूर्ण लौह खनन क्षेत्र की भूमि व रिक्त भूमि की जानकारी एकत्रित करते हुए समेकित कर व सम्पत्ति कर की सही गणना कर महाप्रबंधक बी. आई.ओ.एम. किरन्दुल को पत्र प्रेषित किया गया था जिसके उपरांत एन.एम. डी.सी प्रबंधन किरन्दुल द्वारा डिमांड बिल अनुसार करो का भुगतान किये बिना माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में सभी करो के संबंध में वाद प्रस्तुत किया गया है।
उक्त सभी न्यायालयीन प्रकरणों को आपसी समन्वय (नगरपालिक प्रशासन व एन.एम.डी.सी प्रबंधन) से निराकरण करवाने की आवश्यकता माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में लंबित प्रकरणो निराकरण हेतु परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया तथा विगत कई वर्षों से नगर पालिका के स्वच्छता कर्मचारी, नियमित एवम स्वच्छता दीदी के लिए परियोजना अस्पताल में ओ. पी. डी. की सुविधा मांग किया गया ज्ञात हो अस्पताल की सुविधा हेतु विगत 4 वर्षो से मामला लंबित हैं प्रबंधन से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई जिसके कारण समस्त जन प्रतिनिधियों द्वारा दिनांक 12/09/2024 को किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय अपनी परिषद् के साथ बीआईओएम किरंदूल कॉम्प्लेक्स प्रबंधन कार्यालय पहुंच कर मुख्य महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन उपमहाप्रबंधक बी के माधव प्रंबधक कार्मिक को सौंपा और 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय , मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभुषण महापात्र , सभी पार्षदगण रत्नी मांडवी, राजेन्द्र मृणाल राय, श्रीमती भानवती नाग, कीर्ति राणा, साहू, इला पटेल, सुरेश पात्रों, शैलेन्द्र सिंह , हमीद सिद्धकी, अशोक कश्यप, , दिनेश प्रसाद, राजू कुंजाम उप निरीक्षक डी. एस. साहू राजस्व निरीक्षक गौरी शंकर तिवारी, नरेश साहू , मनरखन ठाकुर, उप- अभियन्ता तीरथ राम सिन्हा एवम नागेश चौरे, एडमल स्वामी उपस्थित थे |








