एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल।क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कांसेप्ट 2024 जो कि हैदराबाद के मेरी गोल्ड होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें केसस्टडी प्रेजेंटेशन में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की 11 बी प्लांट की टीम उमंग ने भाग लिया और स्वर्ण पुरस्कार अर्जित कर समस्त किरंदुल एवम एनएमडीसी का नाम गौरवान्वित किया।कार्यक्रम में उमंग टीम के सदस्य लोकेश कोर्राम,मृत्युंजय साहू,समीर सरकार,प्रदिप्तो दास,लीलीधर भुआर्य एवम मनोज कोड़ोपी ने भाग लिया।








