नगरपालिका परिषद बड़े बचेली सीमाक्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्र. 01 दशरथपारा में आवागमन हेतु सड़क नहीं होने के कारण कई वर्षों से वार्डवासियों द्वारा सड़क मार्ग की मांग किया जा रहा था, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव , वार्ड पार्षद गीतांजली जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास तथा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा के सहयोग से अधो संरचना मद अन्तर्गत मुख्य मार्ग से कम्पोस्ट शेड तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि रूपये 39.75 लाख का स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसका भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक के करकमलों द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त सी. सी. रोड निर्माण कार्य से वार्डवासियों तथा आम नागरिकों के आवागमन में सुविधा होने के साथ ही कम्पोस्ट शेड के संचालन / संधारण में सुविधा प्राप्त होगी।

भूमि-पूजन कार्यक्रम में छबिन्द्र कर्मा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड, सुश्री सुलोचना कर्मा सदस्य जिला पंचायत, अवधेश सिंह गौतम अध्यक्ष जिला कॉंग्रेस कमेटी, श्रीमती पूजा साव अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् बड़े बचेली, उस्मान खान उपाध्यक्ष मनोज साहा, फिरोज नवाब, अप्पू कुंजाम, रीना दुर्गा, किरण जायसवाल, श्रीमती बीना साहू, दमयंती साहू, श्रीमती निर्मला तिर्की, गीतांजली जायसवाल व अन्य पार्षद / एल्डरमेन तथा संतोष दुबे, नरेन्द्र सोनी व अन्य कॉंग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लालसिंह मरकाम मु.न.पा. अधिकारी देवेन्द्र कुमार पहाड़ी, गौरव साव उप अभियंता तथा नगरपालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।






![]()


