Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राष्ट्रीय क़ृषि मेला में मखाने की खेती का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा, कृषि मंत्री ने दिए निर्देश
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय क़ृषि मेला में मखाने की खेती का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा, कृषि मंत्री ने दिए निर्देश

Purushottam Manhare October 19, 2024

Raipur

मखाना एक जलीय फ़सल है. मखाना की खेती बिहार और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में की जाती है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा, और मणिपुर में मखाना प्राकृतिक रूप से उगता है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी मखाने की खेती की शुरुआत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के धमतरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा की गई थी.
ड्राइफ्रूट में शामिल मखाना की खेती का प्रयोग धमतरी जिले से प्रारम्भ कर किसानों के खेतों में भी लगाने का प्रयास किया गया। यह पानी वाले स्थानों व दलदली क्षेत्रों, बांधों के तराई में खूब मुनाफा देने वाली फसल है। एक एकड़ में मखाना लगाने पर एक फसल में करीब 90 हजार रुपए से ज्यादा शुद्ध लाभ कमाया जा सकता है। इसमें धान की फसल की अपेक्षा मेहनत थोड़ी ज्यादा है लेकिन इसमें नुकसान की आशंका लगभग शून्य व अन्य खर्च भी बेहद कम हैं। एक बार लगाने के बाद फसल तैयार होने पर मखाना निकालने के लिए जाना पड़ता है। मखाना की फसल आने के बाद यदि बीज से मखाना निकालकर बेचा जाता है तो फायदे को तीन गुना तक बढ़ाया जा सकता है। फायदा धान की अपेक्षा कई गुना हो जाता है।
मखाने की फसल को प्रोत्साहित करने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कीट वैज्ञानिक डॉ. गजेंद्र चंद्राकर ने अपने आरंग विकासखंड के ग्राम लिंगाड़िह में 30 एकड़ में मखाने कि खेती प्रारम्भ की है और सफलतापूर्वक उत्पादन ले रहे हैं और साथ ही साथ मखाना के प्रसंस्करण भी कर रहे हैं. डॉ.चंद्राकर को पिछले 3 साल से बिहार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मखाना महोत्सव में अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा है.
मान.कृषि मंत्री जी के द्वारा भी मखाना का उपयोग स्वयं के द्वारा किया जाता है एवं वे मखाने के गुणों से भी भली भांति वाकिफ हैं. इस संदर्भ में माननीय कृषि मंत्री जीने निर्देश दिए हैं कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले किसान मेले में मखाना प्रसंस्करण एवं उत्पादन का संजीव प्रदर्शनी लगाने हेतु निर्देश दिए गए. माननीय मंत्री जी द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि अवलोकन हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को भी मखाना की खेती की प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु आग्रह का आश्वासन भी दिए

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous डाॅ.रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं कैट सी.जी. चेप्टर के प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास पर मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Next मंत्रीद्वय जायसवाल और वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों का किया भूमिपूजन*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.