रायपुर। राजधानी के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी घोषित कर दिया पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया गया है। इधर शनिवार को कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है।हालांकि कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया है भाजपा ने 8 राज्यों में 25 लोकसभा विधानसभा पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सीट खाली हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। और मतगणना 23 नवंबर को होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उपचुनाव की तिथि घोषित किया था।








