एसडीएम को ग्रामीणों ने किया था लिखा शिकायत, कार्यवाही करने पहुँचे खाद्य विभाग के अधिकारी
ग्रामीणों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से दुकान संचालक के दुकान को निरस्त करने की मांग की
जगदलपुर किरन्दुल नगर के वार्ड क्र. 18 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में प्रदेश भाजपा नेत्री का दहशत जारी है और राशन सामग्री वितरण में हेर फेर के आरोप भी लगाए जा रहे है । ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि किरन्दुल के वार्ड क्र 18 में संचालित इस शासकीय मूल्य के दुकान को माँ दंतेश्वरी स्व सहायता समूह को दिया गया है जिसके संचालक के रूप भाजपा नेत्री मीरा तिवारी, दुकान में बैठी रहती है । बीते दिनों वार्ड के ग्रामीणों द्वारा एसडीएम को लिखित शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी कि भाजपा नेत्री के द्वारा अपने पद का धौन्स दिखाकर राशन सामग्री वितरण में अनियमितता के आरोप लगाते हुये पूर्व में संचालित स्थान पर स्थानांतरित करने की शिकायत की है। साथ ही उक्त प्रदेश नेत्री मीरा तिवारी के द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक बातें करने की भी मौखिक शिकायत की गई थी । जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए बचेली तहसील के अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा खाद्य विभाग को सूचित किया गया और आज मौके पर खाद्य विभाग के अधिकारी जब छापा मारने पहुँचे दुकान में संचालक मीरा तिवारी भी मौजूद थी और सैकड़ो ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा संबंधित जानकारी अधिकारीयों के सामने बताई ।
शासकीय दुकान में छापा मारने पहुँचे खाद्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि कैसे उन्हें समय पर राशन सामान नही दिया जाता है और अप्पतिजनक शब्दों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है । ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताते हुए अधिकारियों को बताया कि समय पर दुकान भी नही खोला जाता है और कई बार तो सामान भी नही दिया जाता है । अपने पद का दुरुपयोग करते हुए संचालक मीरा ने ग्रामीणों को इतना सताया की विवश होकर उन्हें आला अधिकारियों को शिकायत करनी पड़ी ।








