दंतेवाड़ा। एस एच अजहर ।दीपावली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे 52 परियों के खेल के शौकिनों के महफ़िल भी सजने लगा है। इन दिनों प्रदेश के दंतेवाड़ा जिला में जुआरियों का अलग अलग 10-12 स्थानों पर प्रतिदिन फड़़ चल रहा है।और इन स्थानों पर प्रतिदिन लाखों रूपए का दांव लग रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दशहरा पर्व के बाद दंतेवाड़ा जिला में जुआरियों का महफ़िल लगना धीरे धीरे शुरू हो गया और अब यह रफ्तार पड़ चुकी है। और इन स्थानों पर प्रतिदिन लाखों रूपए का दांव लग रहा है,और जैसे दीपोत्सव का पर्व जैसे ही करीब आएंगी ये और रफ्तार पकड़ेंगी। सूत्रों के अनुसार अभी तो सिर्फ 10-12 स्थानों पर ही जुआ का खेल चल रहा है वहीं धनतेरस के बाद ये और तेज गति से चलेगी।और फिर 15-20 स्थानो पर जुआ खेलते जाने का संकेत मिल रहा है।
जुआ के इस खेल में जहां कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे दांव लग रहे हैं वहीं कुछ स्थानों पर प्रतिदिन बड़े पैमाने पर दांव लग रहा है।और ऐसे स्थानों पर कारोबारी, ठेकेदार एवं कुछ नेता व शासकीय विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।जो लाखों रूपए का दांव लगा रहे हैं
जुआ खेलने वालों में जो नाम सामने आ रहा है वे सभी नामचीन और ख़ास लोग हैं।
पुलिस को भी इन स्थानों की भनक अभी नहीं है। लेकिन सूत्रों से इसकी जानकारी जरूर मिल गई है। ऐसे तो 52 पत्ती के खेल के शौकीन हर वर्ष जुआ खेलते हैं लेकिन इस बार कुछ खास हैं। क्योंकि इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बादजो पिछले पांच साल से कुछ नहीं मिल रहा था ऐसे लोगों को भी इस वर्ष जुआ खेलने का अवसर मिल रहा है। विपक्षी दलों के सदस्यों को भी मौका मिल रहा है। कहने का अर्थ है कुछ नेताओं के नाम जो सामने आ रहे वे दोनो पार्टी के लोग भी शामिल हैं
