Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में सरकार पूरी तरह से विफल : दीपक बैज
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

छत्तीसगढ़ में सरकार पूरी तरह से विफल : दीपक बैज

Purushottam Manhare October 30, 2024

रायपुर।

रायपुर/30 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस सरकार में किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलता है, प्रदीप उपाध्याय ईमानदार कर्मचारी थे, उन्हे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। वे ब्राम्हण समाज से थे उन्हे लगातार अपमानित किया जा रहा था, कही न कही जब बर्दाशत से बाहर हो गया तो उन्होंने फांसी लगा ली, गृहमंत्री से मिलने के बाद मुझे नही लगता कि कोई कार्यवाही हो पायेगी, लेकिन यह सरकार किसी न किसी को बचाने का प्रयास कर रही है। क्रोधित और आक्रोशित ब्राम्हण समाज के लोग राज्यपाल से मिलने के लिये समय मांगा है और शायद गये भी थे उपाध्याय ने कलेक्टर से भी शिकायत की, पर मामले को गंभीरता से नही लिया गया, प्रदेश में यह क्या चल रहा है? एसपी, कलेक्टर को तत्काल हटा देना चाहिये। कलेक्टर अगर पीड़ित कर्मचारी के समस्या को हल नही कर पा रहा, तो ऐसे कलेक्टर को पद मे बने रहने का नैतिक अधिकार नही है, तुरंत कलेक्टर को हटा देना चाहिये। कार्यवाही में इतना लेट क्यो हो रहा तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही होनी चाहिये। अभी तक एफआईआर क्यो नही हो रही, मैं सरकार से पूछना चाहता हूॅ। निश्चित तौर पर ब्राम्हण समाज गुस्से और आक्रोश में है सरकार के इस रवैये के वजह से। लगातार इस सरकार ने हर समाज का टारगेट किया है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है तत्काल इस मामले में कार्यवाही होनी चाहिये। और बहुत जल्द इस मामले मे हम लोग राज्यपाल से मिलेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के मंत्री और प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बाते करते है रमन सिंह ने 15 साल में बड़ी- बड़ी बाते की। भाजपा के मंत्री और प्रधानमंत्री ने भाषण दिये पर आज छत्तीसगढ़ में शराब की गंगा बह रही है। होटल, ढाबा, ठेला, पंचायत और शहरों के हर गली में खुलेआम शराब बिक रही है। यहां तक पूरा प्रदेश सूखा नशे के चपेट में है। और साय सरकार युवाओं को पूरी तरह से बर्बाद करने मे लगी हुयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सरकार नाम की कोई चीज नही है। सरकार कौन चला रहा है किसी को पता नही है, प्रशासन पर नियंत्रण नही है। शासन और प्रशासन में कोई तालमेल नही है। मंत्री और प्रशासन के लोग कमीशनखोरी में लगे हुये है। सरकार का प्रशासन नियंत्रण नही है। लगातार घटनाये घट रही है, घटनाओं को आखिर रोकेगा कौन? सरकार किसी भी मामले में कोई कार्यवाही नही करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कू्रड आयल और कच्चे तेल के दाम देश भर में 50 प्रतिशत कम हुये है उसी अनुपात में सरकार को पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम करके आम जनता को सीधा फायदा देना चाहिये लेकिन सरकार एक रू भी दाम कम नही कर रही है, बल्कि लगातार दाम बढ़ा रही है और आम जनता के जेब से पैसा लूटने का काम कर रही है। सरकार ने टैक्स में कमी नही लायी है। डबल इंजन की सरकार मिलकर देश और प्रदेश की जनता को लूट रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा अभी वर्तमान में दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव चल रहा है। इस चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ लड़ रही है और इस उपचुनाव में रायपुर दक्षिण की जनता बदलाव चाह रही है। कांग्रेस नये युवा प्रत्याशी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और सरकार के 10 महीने के नाकामी और प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर जनता में जो आक्रोश है, उसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। निश्चित तौर पर निष्क्रिय वर्सेस और सक्रिय युवा चेहरा को जनता खुद तुलना कर रही है कांग्रेस पार्टी का युवा प्रत्याशी का चेहरा भारी पड़ रहा है और दक्षिण विधानसभा की जनता ने मन बना लिया है, परिवर्तन करना है, इस बार बदलाव करना है और इससे भाजपा बुरी तरह से डरी हुयी है, इसका नतीजा है कि कभी हमारे प्रत्याशी के खिलाफ अनर्गल आरोप कभी हमारे संचार प्रमुख के खिलाफ एफआईआर कर रही है भाजपा की सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। चुनाव जीतने के लिये भाजपा तरह-तरह के हथकंडा अपना रही है। लेकिन इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और इस बार रायपुर दक्षिण में 34 साल का इतिहास बदलेगा। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव लड़ रहे है और वो भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की भेंट, राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य आतिथ्य के लिए दिया आमंत्रण*
Next मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया

Related Stories

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण
  • छत्तीसगढ़

मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.