Õरायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेंद्र पप्पू बंजारे ने पेगासस डील का न्यूयार्क टाइम्स के खुलासे के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पेगासस डील कर साबित कर दिया कि चौकीदार ही जासूस है। मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि बीजेपी भारत को लोकतांत्रिक देश के बजाय निगरानी वाले देश में बदलना चाहती है। केंद्र की मोदी सरकार आम जनता से पेट्रोल डीजल गैस पर भारीभरकम टैक्स लेकर पैसा इकट्ठा करके उसे जासूसी में खर्च कर रहा है।
‘बीजेपी बहुत ज्यादा वायरस वाली पार्टी है। कोरोना का वायरस देखा, इससे बहुत ज्यादा वायरस बीजेपी में है। विपक्ष को तो छोड़ दीजिए, केंद्र सरकार अपने मंत्री का भी फोन टैप करती है।’अपने मंत्रियों पर विश्वास नही इससे बड़ा शर्मनाक क्या हो सकता है आज इंडियन एक्सप्रेस ने न्यूयार्क टाइम्स के हवाले से खबर की है कि इन सारी कारनामे के सूत्रधार साक्षात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं! जब शीर्ष पर बैठा इंसान ही ऐसा हो तो देश को गर्त में ले जाने का काम भाजपा की केंद्र सरकार कर रही है?ऐसे खुलासे के बाद एक देश के रूप में हमारा सिर शर्म से झुक जाता है।आज तो हम इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकते कि मोदी सरकार इस्तीफा देना तो दूर रहा इस कृत्य पर माफी भी मांगेंगी।
