Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • हसदेव जंगल की अवैध कटाई के दौरान आदिवासी युवक कमलेश सिरदार सहित तीन मजदूरों की मौत के लिए साय सरकार जिम्मेदार*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

हसदेव जंगल की अवैध कटाई के दौरान आदिवासी युवक कमलेश सिरदार सहित तीन मजदूरों की मौत के लिए साय सरकार जिम्मेदार*

Purushottam Manhare November 20, 2024

*भाजपा सरकार का चरित्र आदिवासी हितों के खिलाफ है, केवल अडानी के मुनाफे पर केंद्रित है सरकार*

रायपुर/20 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने हरदेव अरण्य के जंगलों में अवैध कटाई के दौरान ग्राम लक्ष्मणगढ़, ब्लॉक उदयपुर, जिला सरगुजा निवासी आदिवासी युवक कमलेश सिरदार सहित तीन मजदूरों की मौत के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के संसाधनों को मोदी के मित्र अडानी पर लुटाने के लिए आदिवासी हितों के खिलाफ षड़यंत्र रच रही है। अडानी के मुनाफे के लिए हसदेव अरण्य जंगल में अवैध कटाई खुद भाजपा की सरकार करवा रही है और विरोध करने वाले आदिवासियों पर डंडे बरसाए जा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार वन अधिकार अधिनियम में संशोधन करके आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित कर रही है। अपने कॉर्पोरेट मित्रों के मुनाफे के लिए कमर्शियल माइनिंग शुरू किये, कोल बेयरिंग एक्ट में संशोधन किया, अति महत्वपूर्ण जैव विविधता संपन्न क्षेत्र जिसमें छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य और तमोर पिंगला का क्षेत्र भी शामिल था वहां पर “नो गो एरिया“ को संकुचित करके अपने पूंजीपति मित्र को कमर्शियल मीनिंग की अनुमति दी और उसे लागू करने संगीनों के साए में यह सरकार अवैध कटाई करवा रही है। तीन-तीन मजदूरों की मौत पर सरकार की खामोशी यह बताने के लिए पर्याप्त है कि यह सरकार कितनी मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ गई है। पहले ग्राम सभा की फर्जी एनओसी लगाकर, भारी जनविरोध के बाबजूद नंदराज पर्वत अडानी को दिए, पूर्ववती कांग्रेस की सरकार ने लीज निरस्त करने विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके मोदी सरकार को भेजा लेकिन अब तक निरस्त नहीं किया गया है और अब केंद्र सरकार के विनिवेशीकरण के साइट “दीपम“ पर एनएमडीसी के नगरनार प्लांट को बेचने की प्रकिया जारी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2007 में कोरबा जिले के 450 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लेमरू हाथी रिजर्व पर अधिसूचना जारी करने की अनुमति तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार ने छत्तीसगढ़ की प्रमुख सरकार को दिया था, 2018 तक की सरकार में रहे लेकिन अधिसूचना जारी नहीं किए। जब 2018 में कांग्रेस की सरकार आई तब इसका विस्तार करके 1995 किलोमीटर करने का निर्णय लिया भाजपा की सरकार में एक बार फिर से अघोषित तौर पर बंद कर दिया गया है। भाजपा सरकार की दुर्भावना से मानव हाथी द्वंद बढ़े हैं, जान माल की क्षति हो रही है, सर्वाधिक नुकसान आदिवासी वर्ग को हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ में साढ़े सात लाख से अधिक वन अधिकार के पट्टे बांटे थे, शहरी क्षेत्रों में भी पहली बार वन अधिकार पट्टा आवंटित हुए थे लेकिन 11 महीने से अधिक का समय बीतने के बावजूद भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में एक भी वन अधिकार पट्टा नहीं दे पाई है, उल्टे सामुदायिक पट्टे निरस्त करके आदिवासियों से जमीन छीनने का काम यह सरकार कर रही है। बीजापुर, पीडिया, कोयलीबेड़ा जैसे फर्जी मुडभेड़ करके आदिवासियों को पलायन के लिए मजबूर कर रहे है। आदिवासियों को डराने, धमकाने के लिए फर्जी मुकदमे दायर किये जा रहे हैं, अडानी प्रेम में यह सरकार आदिवासियों पर अत्याचार के नए-नए षड्यंत्र रच रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती इसलिए खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था*
Next भाजपा सरकार के राज में अपराधी बेलगाम, आम आदमी असुरक्षित*

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.