Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैं पर जनता ने लगाई मुहर, महाराष्ट्र में भाजपा की जीत जनता की एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैं पर जनता ने लगाई मुहर, महाराष्ट्र में भाजपा की जीत जनता की एकजुटता का प्रतीक है: भावना बोहरा*

Purushottam Manhare November 24, 2024

*महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत जनता की जीत है : भावना बोहरा*

शनिवार को महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए वहीं छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में भी उपचुनाव हुए। एक तरफ महाराष्ट्र में भाजपा व महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की वहीं झारखंड में भाजपा वोट प्रतिशत के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार ने वहां जीत दर्ज की।

इस अवर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा व महायुति को मिला यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हित में लिए गए निर्णयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है।यह गौरवपूर्ण विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व व डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के प्रति नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भी हमने कड़ी मेहनत की लेकिन हमारे अनुरूप परिणाम नही आये परंतु हम जनता द्वारा दिये गए जनादेश को स्वीकार करते हैं। झारखंड की जनता ने हमें वोट प्रतिशत में सबसे बड़ी पार्टी का आशीर्वाद दिया है जिसके लिए मैं कृतज्ञता पूर्वक आभार व्यक्त करती हूं।

पार्टी ने मुझे झारखंड में प्रवासी प्रभारी का दायित्व दिया था जहां जनता ने जमेशपूर्व पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम में भाजपा व एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की। मैं जनता जनार्दन द्वारा आशीर्वाद व समर्थन प्रदान करने के लिए हृदय से आभार। भारतीय जनता पार्टी सदैव झारखंड के विकास व रोटी, बेटी और माटी के सम्मान, सुरक्षा व समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। सर्वाधिक वोट प्रतिशत वाली पार्टी एवं एक मजबूत विपक्ष के रूप में हम जनजातीय भाई-बहनों समेत जनता के हित के मुद्दे उठाते रहेंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में भी जनता ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा के सुशासन एवं विकास पर अपनी मुहर लगते हुए श्री सुनील सोनी जी को ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद देकर लगातार 9वीं बार रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाया है। उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 9 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश चुनाव में भी भाजपा ने बुधनी में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान में भी भाजपा ने 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। यह जनता के अपार विश्वास से ही संभव हुआ है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “एक हैं तो सेफ हैं” के आह्वान पर महाराष्ट्र की जनता ने मुहर लगाते हुए एकजुटता के साथ भाजपा एवं महायुति को प्रचंड जनादेश दिया है। जनता ने तुष्टिकरण एवं परिवारवाद की राजनीति को नकार कर विकासवादी एवं सुशासन की भाजपा सरकार को चुना है। महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का भरोसा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के सुशासन मॉडल पर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के अपार विश्वास और मोदी जी की लोकप्रियता का प्रमाण है। इस जीत ने यह साबित किया है कि विकास, स्थिरता और प्रगति के लक्ष्य पर चलने वाली बीजेपी जनता की पहली पसंद बन चुकी है। मोदी मैजिक और बीजेपी का सुशासन मॉडल लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रहा है। 2025 में बिहार और दिल्ली तथा आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई दी
Next चेम्बर भवन में आयकर कार्यशाला संपन्न कार्यशाला में आयकर नियमों में परिवर्तन, विवाद से विश्वास स्कीम 2024 एवं एडवांस टैक्स (अग्रिम कर) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.