Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नए साल के आगमन पर राजधानी रायपुर के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उमड़ी भीड़, संपूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि जनकल्याण हेतु शांतिधारा, विशेष पूजन किया गया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नए साल के आगमन पर राजधानी रायपुर के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उमड़ी भीड़, संपूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि जनकल्याण हेतु शांतिधारा, विशेष पूजन किया गया

Purushottam Manhare January 3, 2025

आज 2025 का आज पहला दिन है नव वर्ष के आगमन की आज सभी ओर धूम मची है सभी अपने-अपने तरीके से नववर्ष का स्वागत कर रहे है। नववर्ष 2025 के अवसर पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों एवं काफी भीड़ आज देखने को मिली है। मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर(लघु तीर्थ) जो कि राजधानी रायपुर शहर के मध्य मालवीय रोड में स्थिति है । यह दिगंबर जैन बड़ा मंदिर रायपुर के प्राचीन मंदिरों में एक है जो कि लगभग 120 वर्ष पुराना है। प्राचीन और बड़ा मंदिर होने के कारण यहां की मान्यता बाकी मंदिरों से ज्यादा है। और प. पूज्य समाधिस्थ संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से वर्ष 18 दिसम्बर 2023 को उनके रायपुर प्रवास के दौरान बड़ा मंदिर का जीर्णोद्धार कर नवीन मंदिर का निर्माण लघु तीर्थ के रूप में बनाने का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम राजधानी वासियों को प्राप्त हुआ था। लघु तीर्थ संकल्प हेतु जिनालय के मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष अखंड ज्योत भी प्रज्वलित की गई है। जो कि विगत 1 वर्ष से निरंतर प्रज्वलित है। आज नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर जिनालय में प्रातः काल से ही धर्म प्रेमी बंधु श्रावक गणों की भीड़ लगी रही। आज के शुभ अवसर पर जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष समस्त विश्व में शांति, समृद्धि एवं जन कल्याण हेतु अभिषेक, शांति धारा,पूजन का आयोजन आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से किया गया। सुबह 8.30 बजे सभी ने शुद्ध धोती दुपट्टे धारण कर मंगलाष्टक पढ़ कर जगत कल्याण हेतु श्री शांतिनाथ भगवान को पांडुशिला में विराजमान किया। अभिषेक पाठ का स्तवन कर सभी ने प्रासुक जल से रजत कलशों से भगवान का जलाभिषेक किया।जल अभिषेक उपरांत समस्त विश्व में शांति समृद्धि जनकल्याण निमित्त रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा मंत्रोच्चार सम्पूजकानां प्रतिपालकानां,यतीन्द्र-सामान्य-तपोधनानाम्। देशस्य राष्ट्रस्य पुरस्य राज्ञ:, करोतु शान्तिं भगवान् जिनेन्द्र के साथ की गई। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य अशोक जैन एवं सौमिल जैन द्वारा की गई। शांति धारा पश्चात भगवान की संगीतमय मंगलमय आरती भी भक्ति भाव से सभी ने की। आज अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर सभी ने देव शास्त्र गुरु पूजन एवं श्री शांति नाथ भगवान का पूजन किया अंत में शांति पाठ पढ़ कर पूजन समाप्त किया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन गुरु कृपा, श्रेयस जैन बालू,दिलीप जैन कोषाध्यक्ष, सुजीत जैन सचिन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन कुरा वाले,रासु जैन,किशोर जैन,राज जैन, अशोक जैन,सौमिल जैन,कीर्ति जैन,मनीष जैन,राजेश रज्जन जैन एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छ ग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा व्यापार मेला “व्यापार महोत्सव 2025” का आयोजन किया जा रहा है जो 16 से 19 जनवरी तक चलेगा
Next कबीरधाम का नया सवेरा- विकास और सुशासन की ओर एक मजबूत कदम*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.