Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कबीरधाम का नया सवेरा- विकास और सुशासन की ओर एक मजबूत कदम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कबीरधाम का नया सवेरा- विकास और सुशासन की ओर एक मजबूत कदम*

Purushottam Manhare January 3, 2025

 

*विकास के नए आयाम और कबीरधाम की गौरव गाथा*

आलेख/
गुलाब डड़सेना
सहायक जनसंपर्क अधिकरी/कबीरधाम

वर्ष 2024, कबीरधाम जिले के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले ने विकास के नए आयामो को छुआ है। एक ओर विकास के नए आयामो पर कबीरधाम प्रगति के पथ आगे बढ़ा है, वही दूसरी राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों ने कबीरधाम जिले के अंतिम व्यक्ति के “अंत्योदय” की परिकल्पनाओं को भी साकार किया है।
बुधवार को वर्ष 2025 का नया सूर्योदय होने जा रहा। बीते साल की उपलब्धियों को लेकर नया साल विकास की पहिये पहिये को और आगे बढ़ाएगा।

वर्ष 2024 का अंतिम दिन जैसे ही कबीरधाम जिले की धरती पर कदम रखता है, हम देखते हैं कि यह वर्ष जिले के लिए केवल एक साल नहीं, बल्कि विकास और समृद्धि का प्रतीक बनकर उभरा है। इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुई हैं। कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ रुपए की स्वीकृति, कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 306.23 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7544 आवासों की स्वीकृति, यह सब जिले के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। इसके अलावा, कृषि, जल जीवन मिशन, महिला सशक्तिकरण, और खेल गतिविधियों के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। इन सभी योजनाओं और परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करना और जिले के लोगों को इसका लाभ पहुंचाना, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में संभव हो पाया है। यह वर्ष कबीरधाम के लिए एक नया सूर्योदय लेकर आया है, जहां विकास की नई खास बात यह है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, जो खुद कबीरधाम जिले के निवासी हैं, ने अपने जिले के विकास में जिस तरह की भागीदारी निभाई है। वह न केवल उनके नेतृत्व की श्रेष्ठता को प्रमाणित करती है, बल्कि जिले की प्रगति की कहानी में उनके योगदान को भी अजेय बनाती है। किरण से हर क्षेत्र रोशन हो रहा है।

*रेलवे परियोजना का ऐतिहासिक कदम*
कबीरधाम जिले के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जो विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना न केवल जिले में बुनियादी ढांचे का निर्माण करेगी, बल्कि जिले को अन्य प्रमुख शहरों से जोड़कर व्यापारिक और सांस्कृतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस रेल परियोजना के शुरू होने से रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी और साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

*स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार*
कबीरधाम के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि यह रही कि कवर्धा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 306.23 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। यह पहल जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी उत्पन्न करेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की संयुक्त सोच और प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत की। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से न केवल जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि युवाओं के लिए चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

*कृषि क्षेत्र में ठोस कदम*
कबीरधाम जिले के किसान अब अपनी मेहनत का उचित मुआवजा पा रहे हैं, क्योंकि वर्ष 2023–24 में धान की खरीदारी के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर सुनिश्चित की गई। इस वर्ष 6 लाख 1 हजार 565 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, और 1318 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में जमा की गई। इसके अलावा, कृषक उन्नति योजना के तहत 546 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किसानों की बेहतरी के लिए यह सुनिश्चित किया कि उनके हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। इस निर्णय से कबीरधाम के किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है, और उनके जीवन में बदलाव आ रहा है। यह विकास के लिए उनका समर्पण और सूझबूझ ही है, जो जिले के किसान समुदाय को समृद्ध बना रहा है।

*महिला सशक्तिकरण: महतारी वन्दन योजना की सफलता*
कबीरधाम में महतारी वन्दन योजना के तहत 2,54,000 महिलाओं को जोड़कर उन्हें 1,000 रुपए प्रति माह की राशि दी जा रही है। अब तक 212.11 करोड़ रुपए की राशि महिला हितग्राहियों में वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की विशेष योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया गया है, ताकि समाज में उनकी स्थिति में सुधार हो सके। यह योजना न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बल देती है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करती है।

*सड़क, आवास और जल जीवन मिशन में क्रांतिकारी बदलाव*
प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में 7544 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही, जिले के 47 सड़कों (186.20 कि.मी.) के लिए 135.72 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य जिले में बेहतर परिवहन सुविधाएं और पक्के घर उपलब्ध कराना है, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
जल जीवन मिशन के तहत, जिले में 959 ग्रामों को पानी की आपूर्ति शुरू की गई है और 1062.18 करोड़ रुपए की राशि जल परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की गई है। अब तक 163478 परिवारों को जल कनेक्शन मिल चुका है, जिससे जल संकट का समाधान हो रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ रहा है।

*खेल और युवा विकास के लिए बड़े कदम*
कबीरधाम के युवा अब अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। जिले में 24 नए मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, जिनकी कुल लागत 12 करोड़ 29 लाख रुपए है। यह पहल युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा।

*बदल रहा है कवर्धा नगर पालिका की तस्वीर*

कवर्धा नगर पालिका ने 26 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है, जिसमें गौरवपथ, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम का जीर्णोद्धार शामिल हैं। इन कार्यों से न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि यहां के निवासियों को भी बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।
*”विष्णु देव साय के सुशासन और विजय शर्मा के संकल्पों से प्रगति के पथ पर कबीरधाम”*
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विजय शर्मा के संकल्पों से प्रगति के पथ पर कबीरधाम तेजी से आगे बढ़ रहा है। कबीरधाम जिले के निवासी होने के कारण उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जिले के विकास में विशेष योगदान रहा है। उनका व्यक्तिगत जुड़ाव और जिले के प्रति उनका समर्पण जिले के विकास की गति को और तेज कर रहा है। उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि जिले की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाई जाएं और उन पर त्वरित कार्यवाही भी हो रही है।।कबीरधाम जिले ने वर्ष 2024 में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित हुए है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले ने जिस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। आने वाला नया वर्ष 2025 विकास की नई ऊंचाइयों और बुलंदियों को छुएगा, ऐसी जन भावनाओ की आशा और उम्मीद है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: News cg

Post navigation

Previous नए साल के आगमन पर राजधानी रायपुर के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उमड़ी भीड़, संपूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि जनकल्याण हेतु शांतिधारा, विशेष पूजन किया गया
Next निःक्षय निरामय अभियान में युवोदय स्वयं सेवक को टीबी रोग से किया जागरूकता, युवाओं ने लिया टीबी मुक्त भारत हेतु शपथ ग्रहण

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026
जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.