Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यसमिति की बुलाई बैठक, संगठन के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यसमिति की बुलाई बैठक, संगठन के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

Purushottam Manhare January 14, 2025

समस्त प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक वर्ष के कार्य की हुई समीक्षा…

कई जिलों में जिलाध्यक्ष एवं महासचिव की हुई नियुक्तियां

रायपुर : दिनांक 12 जनवरी रविवार को रायपुर राजधानी में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी, संगठन प्रमुख सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में इस बैठक को संचालित किया गया, बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिलों से संगठन से जुड़े समस्त प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति रही, बैठक में इन दिनों पत्रकारों पर हो रहे जुल्म और पत्रकारों की निर्मम हत्या पर संगठन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन में और बेहतर मजबूती लाकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग सरकार के सामने रखे जाने पर विशेष चर्चा की गई, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े पत्रकार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय पत्रकार संगठन से भी उन्हे आगामी वृहद आयोजन के लिए कई राज्यों से समर्थन प्राप्त हो रहा है, आगामी समय में जल्द ही पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ अपनी मांगों को लेकर विशाल आमसभा का आयोजन छत्तीसगढ़ में करने जा रही है। श्री यादव ने कहा कि हम पत्रकारों का पूछ परख करने वाला कोई नहीं है हम चिल्लाते रहेंगे और राजनेता सुनते रहेंगे, पत्रकारों की निर्मम हत्या पर भी आज ये राजनेता राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं, जल्द ही छत्तीसगढ़ के एक वृहद आयोजन के बाद
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में भी आयोजन को रूप देंगे।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अब्दुल हमीद, विश्व प्रकाश शर्मा, शेख नसीम कुरैशी एवं अमर सदाना को
नियुक्त किया गया वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुलेश्वर सिन्हा को दी गई, प्रदेश महासचिव की कमान निहारिका श्रीवास्तव संभालेंगी तथा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी में प्रताप नारायण बेहरा यथावत बने रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुशासन समिति, विधिक सलाहकार प्रकोष्ठ, संपादक प्रकोष्ठ, प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ जैसे शाखों का निर्माण किया गया, अनुशासन समिति में समिति अध्यक्ष की भूमिका की जिम्मेदारी रमेश बेहरा को सौंपी गई जिनके साथ प्रदेश सदस्य प्रदीप राय, रमीजा परवीन, रोहित यादव, नवनीत श्रीवास्तव, राहुल हालदार तथा रज्जाक खान शामिल हैं। वहीं प्रदेश में कानूनी सलाहकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता लव कुमार रामटेके को सौंपी गई है जिनमे वरिष्ठ अधिवक्ता रायपुर से मातामनी तिवारी, मधुसूदन रथ रायगढ़, संजय कुमार दास रायगढ़ शामिल हैं। वहीं प्रदेश में संपादक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी ललित यादव संपादक, गिरीश राज गुप्ता संपादक, पुरुषोत्तम मनहरे संपादक, शैलेंद्र गेंदले संपादक, भारती बघेल संपादक तथा आकिब अहमद अशरफी संपादक शामिल होंगे जिनके नेतृत्व में समस्त संपादक संगठन की बनाए गए नीति पर कार्य करेंगे। इसी के साथ संगठन से जुड़ी हर गतिविधियों के प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश भर में चार मीडिया प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें प्रकाश यादव गरियाबंद देवधर साहू गुंडरदेही बालोद, शंकारानंद शर्मा तथा कु. सोनल साहू शामिल हैं।

जिलों में गरियाबंद जिला अध्यक्ष परमेश्वर यादव, रायगढ़ जिला अध्यक्ष पंचम सिंह ठाकुर, नारायणपुर जिलाध्यक्ष विक्रम हालदार, जिला महासचिव इमरान खान, कोंडागांव जिला अध्यक्ष विजय साहू, जिला महासचिव मिलन राय, जिला बस्तर जिला अध्यक्ष मयंक पटेल, जिला महासचिव केमेंद्र ठाकुर, जिला बालोद जिलाध्यक्ष दीपक देवांगन सचिव नरेंद्र साहू, जिला महासमुंद जिला अध्यक्ष मयंक गुप्ता, जिला महासचिव अश्वनी कुमार सोनी नियुक्त किए गए। बैठक में मुख्य रूप से विधिक सलाहकार के रूप में लव कुमार रामटेके अधिवक्ता एवं छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन के संस्थापक तथा उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती दीपा रामटेके शामिल रहे। इसी के साथ बस्तर इकाई में प्रह्लाद पांडे को अनुशासन समिति की नई जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में नारायणपुर के उपाध्यक्ष संतोष नाग, रायपुर से दुलारे अंसारी, शिव कुमार वस्त्रकार बिलासपुर, बलौदा बाजार जिले से मिथलेश वर्मा भी उपस्थित थे। बैठक व्यवस्था जिम्मेदारी प्रदेश कार्यालय प्रभारी रायपुर देवेंद्र सिंह चड्डा (बन्नी) की अहम भूमिका रही।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous खदान मजदूर संघ किरंदुल द्वारा एनएमडीसी कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान के संदर्भ में मुख्यमंत्री को दिया गया ज्ञापन*
Next निःशुल्क नेत्र शिविर के लिए डॉ. दिनेश मिश्र का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.