रायपुर। आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक श्याम वर्मा 31 जनवरी को ऑफिशियली रिटायर हो रहे हैं। वहीं बालाघाट आकाशवाणी के उद्घोषक प्रकाश उदय का तबादला यहां हुआ है। वे मूलतः भिलाई के हैं। विदाई और स्वागत के लिए एक कार्यक्रम कटोरा तालाब स्थित ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन कार्यालय में रखा गया। यहां श्रोताओं ने फ़िल्मी गीत गाकर अपनी भावनाएं जाहिर की। जोन अध्यक्ष मोहनलाल देवांगन ने गुंचे लगे हैं कहने, तुम मुझे यूं भुला न पाओगे, छूकर मेरे मन को… गाया। लक्ष्मीनारायण लाहौटी ने घुंघरू की तरह, मेरे नैना सावन भादो, आज मौसम बड़ा, तुम अगर साथ देने का, सुहानी चांदनी रातें, राजू नायक ने दिल का आलम, फूलों सा चेहरा, छबिलाल सोनी ने जिंदगी का सफर गाया। श्याम वर्मा ने कहा कि श्रोता और उद्घोषक एक-दूसरे के पूरक हैं। रेडियो माध्यम है। 25 साल का सफर कैसे कटा पता ही नहीं चला। मोर भूइन्हा का सम्पादन और उसकी सफलता का श्रेय श्रोताओं को ही जाता है। प्रकाश उदय ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां के श्रोता बहुत जागरूक हैं। रायपुर के श्रोताओं की चर्चा देश के विभिन्न केंद्रों में होती है। कार्यक्रम में झावेंद्र ध्रुव, डोमन ठाकुर, चम्पेश्वर गोस्वामी, मुन्नालाल पटले, रतन जैन, छेदुलाल यादव, ललित साहू, गोपाल प्रसाद देवांगन, दीपांशु पटले, लक्ष्मी क्षत्रिय उपस्थित थे।


