प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन एवं
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कैट परमानंद जैन ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्रीय बजट में व्यापार एवं उद्योग के लिए अनेक संभावनाएं है आत्म निर्भर भारत के लिए रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया के तहत 68% घरेलू उद्योगों से खरीदी का प्रावधान होने पर व्यापार एवं उद्योग बढ़ेंगे ।बजट में पीएम आवास के तहत 80 लाख नए घर बनाने से व्यापार एवं पूंजीगत निवेश बढ़ेंगेएक राष्ट्र एक पंजीयन के तहत व्यापार होने से व्यापारियों को अनेक राज्य में व्यापार करने की सुविधा प्राप्त होगा। आइटीआर में 2 साल तक सुधार होने पर व्यापारी समाज को सुविधा प्राप्त होगा। 44605 करोड़ केन बेतवा लिंक के तहत 9 लाख हेक्टेयर से अधिक की सिंचाई का विकास होने से कृषि क्षेत्र में विकास होगा जिससे कृषक एवं व्यापारी तथा उद्योग सभी को लाभ प्राप्त होगा । ई पासपोर्ट होने से छोटी जगहों के लोग भी पासपोर्ट, बिना शहर में आए बना सकेंगे जिसका पर्यटन एवं व्यापार दोनों बढेगा आयकर में संशोधन की बहुत उम्मीद थी तथा छूट की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव था जिसमें कोई भी छूट प्राप्त नहीं हुआ।








