Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दिल्ली चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो होगा : भावना बोहरा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

दिल्ली चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो होगा : भावना बोहरा*

Purushottam Manhare February 8, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार का असर नगरीय निकाय चुनावों में भी देखने को मिल रहा है। आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के दिल, दिल्ली में कमल खिला है। यह दिल्ली की जनता और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के प्रति जनविश्वास की जीत है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो रहेगा। क्योंकि जनता ने यहां कांग्रेस के 5 वर्ष की अस्थिर सरकार को नकारने का मन बना लिया है। कांग्रेस के समय जिस प्रकार हमारे गाँव और शहरों के विकास को रोकने का काम किया गया, केवल भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल किया पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी की जनता भी कांग्रेस को नकारने और 11 फ़रवरी को अपने मताधिकारी का प्रयोग कर 15 फ़रवरी को भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी।

विदित हो कि शनिवारको विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11,12 एवं 14 में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और वार्ड प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। इसके साथ ही पांडातराई में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता रामकुमार सोनी के रोड-शो में भी शामिल हुईं। इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न विकास करने की नियत है और न ही नेतृत्व! दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट न मिलना और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं और खुद मुख्यमंत्री रहे अरविन्द केजरीवाल की हार से जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल घोषणाएं नहीं उन्हें विकास चाहिए, जनता को अपना हक चाहिए और इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली का नेतृत्व करने का अवसर दिया। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे.पी. नड्डा जी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा सरकार की विकासवादी नीतियों से हुआ है।

विगत 1 वर्षों में भाजपा के सुशासन में पंडरिया को 10 करोड़ और पांडातराई को 12 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जबकि कांग्रेस पार्टी की अस्थिर नगर सरकार ने पांच वर्षों में एक भी विकास कार्य नहीं किये, योजनाओं और विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करने का काम कांग्रेस ने किया है जिसके प्रति जनता में आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जनता भी इस चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने और नगरीय निकाय चुनाव में शून्य के स्कोर पर बाहर का रास्ता दिखाने और भाजपा के सुशासन को स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है। 11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जनता समृद्ध पंडरिया के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशियों को अपना वोट देकर 15 फ़रवरी को ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Bjp news

Post navigation

Previous चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने चेंबर निर्वाचन अधिकारी को चेंबर सदस्यता सूची, चुनाव संबंधी मार्ग निर्देशिका, कार्यकारिणी मिनिट्स एवं मतदान हेतु चयनित शहरों की सूची सौंपा
Next 999026551739063236

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.