एस एच अज़हर दंतेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचेली में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी दंतेवाडा,जिला अस्पताल दंतेवाडा के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ,L&T कंपनी के कर्मचारी के द्वारा भी कैंप में रक्तदान किया गया,14 लोगों के द्वारा पंजीयन करवाया गया और 13 लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया ,साथ ही सभी को रिफ्रेशमेंट दिया गया।
रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी से सुरेश चित्तम, डॉ खोमेश मौर्य( काउंसलर), फिरोज नवाब, जनार्दन राव (मेडिकल ऑफिसर बचेली),जिला चिकित्सालय दंतेवाडा से डॉ रविशंकर काटकर( पैथोलॉजिस्ट), राजू खटकर ( सुपरवाइजर), अर्जुन सिंह(मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट), युवराज साहू(मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट)
, वंदना कुमार( स्टाफ नर्स),
सीमा उर्कुड़े (काउंसलर),L&T कंपनी से लम्बोदर नायक, समता महिला मंडल से ममता सिंह( प्रोजेक्ट मैनेजर), रीता लामा मौजूद रहे।








