एस एच अजहर
किरंदुल।
एक जन प्रतिनिधि का पहला काम होता है जनता के हित में सही समय में सही फैसला लेकर जनता को राहत पहुंचाना और ऐसा ही काम कर रहे हैं नगरपालिका परिषद किरंदुल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सबंधित वार्ड के पार्षद उन्होंने सबसे पहले जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए नगरपालिका परिषद किरंदुल में 21 जुलाई व 27 जुलाई-2024 को एक सप्ताह में दो बार आई भीषण बाढ़ की भविष्य में इस प्रकार के घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए नगरपालिका परिषद किरंदुल के अध्यक्ष,रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सबंधित वार्ड कं. 1,3,4,6,7 के पार्षद तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं राजस्व दल. एनएमडीसी अधिकारी की एक संयुक्त समिति गठित करते हुए प्रभावित क्षेत्रों एवं एनएमडीसी के माइनिंग क्षेत्र जहां से बाढ़ का स्त्रोत है। उन स्थलों पर बाढ़ से बचाव के लिए किस प्रकार कि तैयारियां कि गई है जिससे कि बाढ़ कि पुनरावृति ना हो। इसके लिए निरीक्षण कर उक्त स्थल का आगामी बरसात से पूर्व ही निरीक्षण कर बाढ़ के रोकथाम के लिये उचित तैयारी की जा सके इसके लिए आज दौरा कर पूरे क्षेत्र का बारिकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही एसडीएम को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया बता दें कि किरंदुल मे21व27जुलाई-2024 में आईत्रासदी में काफी शासकीय एवं निजी सम्पत्ति की हानि हुई थी, एवं कई दिनों तक वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था, इस त्रासदी से उबरने के लिए नगर को काफी समय लग गया था। तब जाकर आपदा से आम जनता को राहत मिली थी ।
आपदा के पश्चात् एनएमडीसी, नगरपालिका, एवं राजस्व अमला द्वारा संयुक्त सर्वे कर हुए क्षति का आकंलन किया गया, साथ ही निजी एवं शासकीय सम्पतियों के क्षति का भी आंकलन करते हुए मुआवजा एवं मरम्मत का कार्य किया गया था।आज के दौरान के बाद अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने
उक्त स्थल का आगामी बरसात से पूर्व ही निरीक्षण कर बाढ़ के रोकथाम के लिये उचित तैयारी करने का निर्देश दिया है।






![]()


