Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा चुनी गई वर्ष की उत्कृष्ट विधायक, सत्र 2024-25 में उनकी सक्रियता, सहभागिता एवं जनहित के मुद्दों को सदन में रखने हेतु मिला सम्मान*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा चुनी गई वर्ष की उत्कृष्ट विधायक, सत्र 2024-25 में उनकी सक्रियता, सहभागिता एवं जनहित के मुद्दों को सदन में रखने हेतु मिला सम्मान*

Purushottam Manhare March 21, 2025

*पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार, उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है : भावना बोहरा*

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया, वहीं क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़ें प्रमुख मुद्दों और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान व आवश्यकताओं को लेकर मुखर रही, इस दौरान उन्होंने कई ऐसे विषय भी उठाए जो जनता की मूल भावनाओं से जुड़े हुए थे।

भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ सरकार का पक्ष भी रखा। वे लगातार विधानसभा में उपस्थित रहीं एवं सदन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। भावना बोहरा ने इस वर्ष विधानसभा में पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश, महिला, युवा, उद्योग,शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ें प्रश्न सदन में किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं सबसे पहले पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार व्यक्त करती हूँ क्योंकि उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है और यह सम्मान मैं उन्हें ही समर्पित करती हूँ। मैं पूरे सदन एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ.रमन सिंह जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का भी आभार व्यक्त करती हूँ। इन एक वर्षों में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं सदन के सभी सम्मानीय सदस्यों से बहुत कुछ सिखने को मिला। विधानसभा सत्र की कार्यवाही में प्रक्रियाओं को समझने के साथ ही अपने क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा जनहित के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखने का अवसर मिला।मैनें हमेशा ही जनता की सेवा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने मुझे क्षेत्र के विकास हेतु जो दायित्व दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है। इस प्रयास में मुझे क्षेत्रवासियों और सदन के सम्मानीय सदस्यों का मार्गदर्शन व सहयोग मिलता रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व का विषय है उतना ही मेरे लिए एक अहम जिम्मेदारी है कि इस सम्मान के प्रति मैं निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करती रहूँ जिसके लिए मैं आश्वस्त करती हूँ कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों, जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी। हमारा यही प्रयास रहता है कि जनता ने जिस विश्वास से हमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो अहम जिम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए उनके हितों की सुरक्षा, समस्याओं का निराकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा क्षेत्र के विकास हेतु पूर्ण पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ कार्य करें। विधानसभा सत्र के माध्यम से हमें अवसर मिलता है कि हम अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गति देने, जनता की समस्याओं को उनकी आवाज बनकर मुखरता से उनके निदान हेतु बात सरकार के सामने रख सकें ताकि उनका त्वरित निराकरण हो सके और जनता को सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ निरंतर बिना किसी अवरोध के मिलते रहे।

आपको बताते चले की उत्कृष्ट विधायक के चयन हेतु विधानसभा में चयन समिति होती है जिसके सदस्य विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा पक्ष एवं विपक्ष से एक-एक उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है। इस चयन प्रक्रिया में सदस्य को चुनने हेतु वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में उस सदस्य के आचरण, संसदीय प्रक्रियाओं व परंपरा का पालन करने तथा विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने सहित सदन में होने वाले विभिन्न चर्चाओं, प्रश्नकाल, शुन्य काल जैसे होने वाले विभिन्न चर्चाओं में सक्रियता के साथ भाग लेते हुए अपनी उपस्थित दर्ज कराने पर चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नगर पालिका परिषद किरंदुल अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बरसात के पूर्व ही उचित तैयारी करने दिए निर्देश
Next रौनक और सृष्टि बने मैक बेस्ट 2025’’ ’’डाॅ. जगदीश साहू एवं आॅर्किटेक्ट नेहा अगाशे सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरूस्कार से सम्मानित’’

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.