रायपुर। बसंत पंचमी के अवसर पर पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद गोपेश साहू ने अपने क्षेत्र आमा सिवनी के महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण किया व बुजुर्ग महिलाओं ने पार्षद गोपेश साहू को अपना आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकगण महेश साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, पिंटू साहू व राकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
