रायपुर ।प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश के साथ निकले 20 वर्षीय युवा रोहन अग्रवाल जो की कामटी, नागपुर के मूल निवासी हैं, उनका आगमन 7 फरवरी, 2022 की शाम लखनपुर मार्ग से अम्बिकापुर शहर में हुआ। यहाँ उनका स्वागत छत्तीसगढ़ चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, सरगुजा इकाई द्वारा किया गया।
ब्रह्म रोड स्थित महामाया कम्प्युटर्स में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री रोहन अग्रवाल द्वारा चैम्बर आफ कामर्स, सरगुजा इकाई के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों से मिलकर उन्हें अपनी पदयात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया।
रोहन लगातार पैदल व लिफ़्ट लेकर अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं और लगातार लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से सचेत कर रहे हैं।
इस यात्रा में रोहन पैदल और लिफ्ट लेकर चल रहे हैं। अभी तक इनके द्वारा करीब 550 दिनों में पैदल चलकर लगभग 10,000 किमी और लिफ्ट द्वारा 40,000 किमी की यात्रा भारत के 17 राज्यों से की गई है। यह मुख्य रूप से विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों, लोगों को समझने, जीवन के प्रति एक दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और एक अच्छा इंसान बनने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस यात्रा में रोहन लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण और प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाना भी सुनिश्चित कर रहे हैं । साथ ही विभिन्न जाति, धर्म, भाषा, संस्कृति, वर्ग के पहलुओं को समझने और लोगों में मानवता और भाईचारे का संदेश फैलाने के मूल उद्देश्य के साथ ये यात्रा कर रहे हैं। इसके पश्चात रोहन साइबेरिया में ओम्याकोम तक पैदल जायेंगे जहाँ तापमान -72 डिग्री तक गिर जाता है। यह पृथ्वी पर सबसे ठंडा स्थान है। भारत से वहाँ पहुँचने वाले रोहन पहले भारतीय होंगे। साइबेरिया के रास्ते में ये लगभग 12-13 दक्षिण एशियाई देशों को भी पार करेंगे।

स्वागत समारोह मे मुख्य रूप से चैम्बर आफ कामर्स, सरगुजा इकाई के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गुलाब चंद धनवानी, श्री पंकज गुप्ता , अभिषेक सिंह , देवेंद्र अग्रवाल , दिनेश अग्रवाल , नीतीश अग्रवाल अमित तिवारी, सुधांशु जैसवाल, जिजोत सिंग भामरा उपस्थित थे।







![]()


