रायपुर। उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा बुधवार को मंडी – नारायणा अस्पताल रोड में डॉ प्रदीप जैन के घर के पास की नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किये ज्ञात हो की ये सड़क सेक्टर 5 को जोड़ती है जिसमे विगत 4 वर्षों से पुलिया क्षत्तिग्रस्त होने के कारण से कॉलोनी वासी आवाजाही बंद कर रखे थे विधायक जूनेजा के संज्ञान में आने पर बुधवार को तत्काल भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।इस भूमिपूजन के शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद प्रमोद साहू पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन एल्डरमेन पार्षद सुनील भुवाल, देवेंद्र नगर रेसिडेंट अध्यक्ष मनोज राठी, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे , रमेश वार्ड अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू सेन महादेव अग्रवाल राकेश वाकड़े संतोष तिवारी ,जय ठाकुर सहित कालोनी के अनेको गणमान्यजन उपस्थित रहे।।
