Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में NEET की कोचिंग प्रारंभ, लगभग 60 से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में NEET की कोचिंग प्रारंभ, लगभग 60 से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश*

Purushottam Manhare May 18, 2025

*हमारा लक्ष्य युवाओं को बेहतर शिक्षा, सुविधा और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है : भावना बोहरा*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु संसाधनों की कमी व परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह पीछे रह जाते हैं उनके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। भावना बोहरा द्वारा पंडरिया में संचालित लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है। इसी कड़ी में आज NEET परीक्षा की तयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग शुरू हो गई है जिसमें लगभग 60 से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है। इस प्रकार विधानसभा के लगभग 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को यहां सर्वसुविधाओं के साथ निःशुल्क कोचिंग का लाभ उनके घर व गाँव के आस-पास ही मिल रहा है जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभ हो रहा है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी प्रवेशी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन युवाओं के ऊपर ही हमारे देश व प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव टिकी हुई है इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए हम सभी का संयुक्त प्रयास आवश्यक है।लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना का हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा संसाधनों की कमी होने की वजह से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं उन्हें प्रोत्साहित करना है और उन्हें भी बेहतर शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। संसाधनों की कमी की वजह से कोई भी बच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा। हमें ख़ुशी है कि आज लगभग 200 से अधिक बच्चों को हमारे इस प्रयास से लाभ मिल रहा है, इससे कहीं न कहीं उनके परिजनों को भी आर्थिक व मानसिक संबल मिल रहा है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारे पंडरिया विधानसभा का कोई भी युवा शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें। उन्हें बेहतर शिक्षा और सुविधा मिल सके तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु साधन व संसाधन की कमी उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में कोई अवरोध न बन सके इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं। हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और एक मंच देना चाहते हैं जिसके माध्यम से वे सही राह पर चल सकें, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित कर अपने समाज, माता-पिता, क्षेत्र और हम सभी का नाम रोशन कर सके। अपने लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सके एवं आर्थिक व संसाधनों के अभाव में पीछे न रह सकें। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा भी प्रदेश में शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं का विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिल सके इसके लिए लगातार भागीरथी प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” का संचालन करने का सराहनीय निर्णय लिया गया है जिससे बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिलेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका एवं जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश*
Next पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.