Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

Purushottam Manhare May 18, 2025

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा में जनता की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना के तहत 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, सीसी रोड और मुक्तिधाम सह शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विगत वर्ष वनांचल क्षेत्र बहपानी में हुए दुखद सड़क दुर्घटना में दिवंगत ग्राम सेमरहा निवासियों के वार्षिक श्राद्ध एवं स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई और बच्चों से मुलाकात उनका हालचाल जाना साथ ही उनकी पढ़ाई व विभिन्न विषयों पर उनसे संवाद कर प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्रीमती भावना बोहरा ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को बेहतर सुविधा,साधन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण कार्य आज दुगुनी रफ़्तार से हो रहें हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार हमारे सुदूर और वनांचल क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आज इसी कड़ी में ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा और लाभ मिलेगा। हमारे वनांचल क्षेत्रों के विकास और जनजातीय समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिस प्रकार हमारी सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है उसके सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहें है। आज गाँव-गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है, जल जीवन मिशन से शुद्ध पानी पहुँच रहा है, पर्याप्त बिजली की आपूर्ति से हर गाँव रोशन हो रहा है, महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं, पक्के आवास मिल रहें हैं, भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है, योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और प्रत्यक्ष रूप से लाभ ऍम जनता को मिल रहा है, ये सभी विष्णु के सुशासन एवं डबल इंजन सरकार में ही सार्थक हो रहें हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अन्त्योदय के मूल मंत्र और सबका साथ,विकास के लक्ष्य के साथ हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो, वहां की तस्वीर बदले, मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था हो जिससे लोगों का जीवनस्तर बेहतर हो। हमें विश्वास है कि इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी साथ ही विकास की मुख्यधारा से जुड़कर वह भी समृद्ध पंडरिया के हमारे संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनेंगे। इस दौरान ग्राम सेमरहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी श्रीमती भावना बोहरा शामिल हुईं और उन्होंने पूजा-अर्चना कर बहपानी में हुए सड़क हादसे में ग्राम सेमरहा के दिवंगतजनों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले उन सभी 24 बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्षों में मेरा हमेशा प्रयास रहा कि उन सभी बच्चों के हर सुख-दुःख में सहभागी बनकर अपने प्रयासों से उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकूं। एक अभिभावक के रूप में उनकी शिक्षा, रोजगार और विवाह की जो जिम्मेदारी हमने ली है उसे पूरा करने के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्धत हैं। विदित हो कि इस दुखद हादसे में जिन बच्चों ने अपने परिजनों को खोया उन बच्चों के अभिभावक के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उनके शिक्षा, रोजगार और विवाह तक की जिम्मेदारी निभा रहीं हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में NEET की कोचिंग प्रारंभ, लगभग 60 से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश*
Next सुशासन तिहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 11 में लगाया गया समाधान शिविर*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.