एस एच अज़हर दंतेवाड़ा जिले में एक वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 13,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के निर्देश पर यातायात प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू अपनी टीम के साथ लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
