एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति सुकुमार हालदार ने कोड़ेनार के पाहाडी पर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार शाम 4 बजे से घर से लापता होने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे उनका शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
