Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल नास्दाक पर सूचीबद्ध* ( भारतीय मेडटेक स्टार्ट-अप को न्यूयॉर्क के नास्दाक पर किया सूचीबद्ध )
  • Uncategorized

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल नास्दाक पर सूचीबद्ध* ( भारतीय मेडटेक स्टार्ट-अप को न्यूयॉर्क के नास्दाक पर किया सूचीबद्ध )

Purushottam Manhare June 5, 2025

 

विश्वस्तरीय मंच पर भारतीय मेडिकल टेक्नोलॉजी को नया आयाम देते हुए स्वदेशी एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का निर्माता एसएस इनोवेशन्स आज न्यूयॉर्क सिटी में नास्दाक मार्केट साईट के साथ जुड़ गया है। कंपनी के शेयर्स को टिकर सिंबल ‘एसएसआईआई’ के तहत सूचीबद्ध किया गया है। विदित हो कि एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम को अब न सिर्फ भारत बल्कि नेपाल, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, फिलीपीन्स, इंडोनेशिया और युक्रेन में मार्केटिंग के लिए अनुमोदन मिल गया है ।

कार्यक्रम का नेतृत्व एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल के संस्थापक, चेयरमैन एवं सीईओ डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ कंपनी की मैनेजमेन्ट टीम, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य, मुख्य सलाहकार और विशेष अतिथि भी मौजूद रहे। यह उपलब्धि भारत के लिए गौरव का पल है, जो आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी में देश के बढ़ते नेतृत्व तथा भारतीय मूल के स्वास्थ्यसेवा समाधानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही लोकप्रियता की पुष्टि करती है।

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल ने अपने चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित एवं पेटेंटेड एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम के साथ उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसे देश भर की 75 लोकेशनों में 80 अस्पतालों में इंस्टॉल किया जा चुका है। कंपनी ने नेपाल, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, फिलीपीन्स, इंडोनेशिया, श्री लंका और युक्रेन में अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी भी स्थापित की है। 100 से अधिक सर्जिकल प्रक्रियाओं में 4000 से अधिक रोबोटिक सर्जरियों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद एसएसआई मंत्रा ने किफायती एवं आधुनिक रोबोटिक सर्जरी को बड़ी संख्या में मरीजों तक पहुंचाया है। आने वाले समय में यूरोप और यूएस में विस्तार की योजनाओं के साथ एसएस इनोवेशन्स ने मेडिकल रोबोटिक्स के क्षेत्र में अपने आप को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित कर लिया है तथा दुनिया भर में हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी को आकार देने में भारत की भूमिका को मजबूत बनाया है।

एसएस इनोवेशन्स को नासदाक पर सूचीबद्ध किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए संस्थापक, चेयरमैन एवं सीईओ डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आज का यह आयोजन एसएस इंटरनेशनल में सभी के लिए गर्व का अवसर है, हम अप्रैल 2025 में नास्दाक पर सफल लिस्टिंग का जश्न मना रहे हैं। यह उपलब्धि एसएसआई मंत्रा के विकास में हमारी टीम के समर्पण को दर्शाती है। इस आधुनिक, किफायती एवं विश्वस्तरीय रोबोटिक सिस्टम को भारत में डिजाईन और निर्मित किया गया है।

हम 100 से अधिक प्रकारों में 4000 से अधिक रोबोटिक प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं, जिनमें जटिलताओं, चोटों एवं मृत्यु के मामले शून्य रहे हैं। ये आंकड़े सिस्टम की सटीकता और सुरक्षा की पुष्टि करते हैं। न सिर्फ भारत में बल्कि छह अन्य देशों में सर्जन एसएसआई मंत्रा को खूब पसंद कर रहे हैं। हमने इसे युरोपीय संघ एवं यूएस जैसे विश्वस्तरीय बाजारों विस्तार करने की योजनाएं बनाई हैं। हमारा मिशन एकदम स्पष्ट है हम भारत की स्वदेशी आधुनिक एवं किफायती रोबोटिक सर्जरी को दुनिया भर के मरीजों तक पहुंचाना चाहते हैं।’

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल ने 31 दिसम्बर 2024 को समाप्त होने वाले वर्ष के दौरान प्रभावशाली बढ़ोतरी दर्ज की, कंपनी का पिछले साल का राजस्व 5.9 मिलियन डॉलर था जो 3.5 गुना बढक़र 20.6 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया। सकल मार्जिन भी 2023 में 12.3 फीसदी था जो बढक़र 40.9 फीसदी पर पहुंच गया। ये आंकड़े कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन तथा मार्केट में बढ़ती मौजूदगी को दर्शाते हैं।
एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल को नास्दाक पर सूचीबद्ध किया जाना भारत की हेल्थकेयर यात्रा में ऐतिहासिक क्षण है। यह उपलब्धि आधुनिक किफायती टेक्नोलॉजी एवं को बड़ी संख्या में मरीजों तक पहुंचाने और सर्जिकल केयर में बदलाव लाने की एसएसआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा विश्व पर्यावरण दिवस,5 जून की शुभकामनायें देते किया गया पौधारोपण
Next कैट ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईएससी कालोनी में वृक्षारोपण किया – कैट*

Related Stories

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • Uncategorized

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu

July 19, 2026
190415621783821846
  • Uncategorized

190415621783821846

July 12, 2026
एम एन एस इंडिया की सीएसआर पहल से बस्तर और मलकानगिरी में बदल रही ग्रामीण व्यवस्था: स्वास्थ्य शिविर से 135 लोग हुए लाभान्वित,5 गांवों के ग्रामीणों को मिली टेंट व बर्तन सामग्री*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

एम एन एस इंडिया की सीएसआर पहल से बस्तर और मलकानगिरी में बदल रही ग्रामीण व्यवस्था: स्वास्थ्य शिविर से 135 लोग हुए लाभान्वित,5 गांवों के ग्रामीणों को मिली टेंट व बर्तन सामग्री*

July 10, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.