रायपुर – राजधानी शहर के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस आज 5 जून को मनाया जा रहा है।इस मौके पर एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनायें दी गई. समस्त नगरवासियों ने राजधानी शहर रायपुर को स्मार्ट हरित शहर बनाने एक – एक पौधा रोपित कर और उसकी देखभाल और सुरक्षा अपनी संतान की भांति करने का संकल्प लेकर सहभागिता दर्ज करवाई गई । सभी नागरिकों से भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गनिर्देशन में *एक पेड़ माँ के नाम महाभियान* के अंतर्गत एक पेड़ सुरक्षित तरीके से अवश्य रोपित करने की विनम्र अपील की है.
