रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुये इस सदी के सबसे दर्दनाक विमान हादसा की सूचना से स्तब्ध रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल शोक व्यक्त करते हुये 15 जून को अपने जन्मदिवस पर आयोजित सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिये हैं। साथ ही इस विमान हादसे में असमय अपना जीवन खो चुके दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये इश्वर से प्रर्थना की कि शोक संतप्त परिजनों के इस दुख की घड़ी में इस गहरी पीड़ा को सहने की क्षमता प्रदान करें। साथ इस त्रासदी में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हो। विदित हो 15 जून को रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के जन्मदिवस पर समर्थकों द्वारा जन्मदिवस को लेकर विभिन्न कार्यकमों की भव्य तैयारी कर रहे थे।
