Skip to content
June 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी भर्ती: खदान मजदूर संघ ने स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए 20 अंक बोनस की मांग उठाई
  • Featured
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी भर्ती: खदान मजदूर संघ ने स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए 20 अंक बोनस की मांग उठाई

Purushottam Manhare June 15, 2025

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा किरंदुल: एनएमडीसी लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संदर्भ में खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ), शाखा किरंदुल ने आर.एस.-01 के 221 और आर.एस.-02 के 276 पदों पर नियुक्ति के लिए बस्तर संभाग के शैक्षणिक संस्थानों से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण स्थानीय अभ्यर्थियों को 20 अंक बोनस देने की मांग की है। इस मांग को लेकर संघ ने एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कैबिनेट मंत्री व दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री, बस्तर सांसद, दंतेवाड़ा विधायक, दंतेवाड़ा कलेक्टर और मुख्य महाप्रबंधक, किरंदुल को भी प्रेषित की गई है।ज्ञापन सौंपने के दौरान खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, उपेंद्र त्रिपाठी, सुधा बाघ, सूरमा दास, दिव्या चुन्नम और नितेश उपस्थित थे।संघ ने बताया कि किरंदुल और बचेली परियोजनाओं में भर्ती के लिए स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जो एक सराहनीय कदम है। हालांकि, पिछली भर्तियों के दौरान सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों के माध्यम से प्रशिक्षण में दी गई प्रश्नोत्तरी के यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल होने की जानकारी सामने आई थी। इससे प्रशिक्षण की गोपनीयता और उद्देश्य पर संदेह उत्पन्न हुआ, जिसका स्थानीय अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है।संघ ने कहा कि बस्तर जैसे सुदूरवर्ती और संवेदनशील क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों व संसाधनों की कमी के कारण स्थानीय युवा महानगरों के अभ्यर्थियों से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने के लिए कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 20 अंक बोनस देने का प्रावधान सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। यह कदम स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में बढ़त दिलाने में सहायक होगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous रायपर जिपं अध्यक्ष नवीन अग्रवाल अहमदाबाद विमान हादसा के चलते नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन
Next इसुजु मोटर्स इंडिया का आई-केयर मानसून सर्विस कैंप 16 जून से*

Related Stories

Alev Casino Giris Anında Kazanc Saglayın
  • Uncategorized

Alev Casino Giris Anında Kazanc Saglayın

June 11, 2026
मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से रामानुजगंज अस्पताल को मिली 1.66 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से रामानुजगंज अस्पताल को मिली 1.66 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात*

June 11, 2026
21 वर्ष से फरार हत्या का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

21 वर्ष से फरार हत्या का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

June 11, 2026

Recent Posts

  • Alev Casino Giris Anında Kazanc Saglayın
  • मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से रामानुजगंज अस्पताल को मिली 1.66 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात*
  • 21 वर्ष से फरार हत्या का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार
  • 842385221781140920
  • बिग ब्रेकिंग:ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 11 जून से, थम जाएंगे वाहनों के पहिए,केंद्रीय वेतन, 8 घंटे ड्यूटी और PF-बीमा की मांग

You may have missed

842385221781140920

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.